Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 7 March 2025: आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की थी
Aaj Ka Itihas 7 March 2025: आज यानि 7 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 7 March 2025: आज यानि 7 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1835 में आज ही के दिन भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया था वहीँ साल 1906 में आज ही के दिन से फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था और साल 2009 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 7 March)
- 1871- इथियोपिया के सम्राट योहानेस ने गुरा के युद्ध में मिस्रियों को हराया।
- 1881- न्यू ऑर्लीन्स में दक्षिणी विश्वविद्यालय खोला गया।
- 1835 -आज ही के दिन भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया था।
- 1854 - चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट हासिल किया था।
- 1875 - आज ही के दिन अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीग्राफ का आविष्कार किया था।
- 1876 - एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को अपने टेलीफोन (दूरभाष) आविष्कार का पेटेंट मिला था।
- 1905- आर्थर कॉनन डॉयल ने लंदन में "द रिटर्न ऑफ शेरलॉक होम्स" संग्रह प्रकाशित किया।
- 1906 - आज ही के दिन से फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था।
- 1912- रोआल्ड अमुंडसेन ने दक्षिणी ध्रुव की अपनी खोज की घोषणा की।
- 1918 - फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री समझौते पर साइन किए थे।
- 1925 - आज ही के दिन मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी कब्जा किया था।
- 1927- रिक्टर पैमाने पर 8 तीव्रता का भूकंप जापान के टैंगो में आया।
- 1936 - एडोल्फ हिटलर ने राइनलैंड में सेना भेजकर वर्साय की संधि को तोड़ दिया।
- 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया था।
- 1969 - आज ही के दिन इजरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।
- 1985 - एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरू किया गया था।
- 1996 - फिलिस्तीन में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित संसद का गठन हुआ।
- 2007 - आज ही के दिन पाकिस्तान और भारत आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार हुआ था।
- 2008 - अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की थी।
- 2009 - आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
- 2015- नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गए और 143 घायल हो गए।
- 2019 - ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, प्रिंस अल्बर्ट और गणितज्ञ चार्ल्स बैबेज के बीच एक पत्र साझा किया।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!