TRENDING TAGS :
Janhvi Kapoor Indian Looks: जाह्नवी कपूर के 4 सुंदर साउथ इंडियन लुक्स, जिन्हें आप भी कर सकती हैं कॉपी
Janhvi Kapoor In South Indian Look: जाह्नवी कपूर अक्सर साउथ इंडियन लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अगर आप भी किसी पार्टी में साउथ इंडियन लुक कैरी करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के इन लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Janhvi Kapoor Indian Looks (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Janhvi Kapoor Beautiful South Indian Looks: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं और उनका केवल वेस्टर्न लुक ही लोगों को पसंद नहीं आता, बल्कि वह इंडियन आउटफिट में भी नेटिजन्स का दिल जीत लेती हैं। जाह्नवी जब भी देसी कपड़े पहनती हैं तो सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ जाती है। अब तक उनके कई लुक इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं, जिन्हें फैंस भी रिक्रिएट करना पसंद करते हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें वह साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। ये तो आप सभी जानते ही होंगे कि उनकी मां श्रीदेवी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती थीं, ऐसे में जाह्नवी को भी साउथ के रिति-रिवाजों और पहनावे से काफी लगाव है। उनके ऐसे कई खूबसूरत साउथ इंडियन लुक हैं, जिन्हें आप रिक्रिएट कर सकती हैं।
जाह्नवी के खूबसूरत साउथ इंडियन लुक्स (Janhvi Kapoor In Indian Dresses)
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने ये तस्वीरें अपने मलयाली और तमिल फैंस को Vishu और Puthandu विश करने के लिए शेयर की हैं, जिनमें वो एक टिपिकल साउथ इंडियन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। खूबसूरत सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड की जूलरी कैरी की हैं और बालों में फूल लगाए हैं। फैंस जाह्नवी के इस लुक को काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं और उनकी पोस्ट पर जमकर उनकी तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
अगर आप साउथ इंडियन की तरह लहंगा और चोली कैरी करना चाहती हैं तो जाह्नवी (Janhvi Kapoor) के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को उन्होंने सिर्फ झुमकों और बालों में फूल लगाकर पूरा किया है। साथ ही छोटी सी बिंदी से लुक को इनहेंस किया है।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
इसके अलावा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इस लुक में भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। इस शिमरी ब्लू ऑम्ब्रे लहंगे में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। इस लहंगे के साथ उन्होंने डायमंड जूलरी कैरी की थी और बालों में चोटी बनाकर गजरा लगाया था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ड्यूई मेकअप, सॉफ्ट स्मोकी आईज और लिप्स को ग्लोसी रखा था। इसके साथ ही एक ब्लू बिंदी से इस इंडियन लुक को पूरा किया था।
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का ये ग्लैमरस इंडियन लुक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान देखने को मिला था, जिस पर हर किसी की नजरें टिक गई थीं। जाह्नवी ने इस लुक से हर सेलेब्स को मात दे दी थी। इस लुक को फैंस ने काफी ज्यादा पंसद और रिक्रिएट भी किया। अगर आप भी चाहती हैं कि फैमिली फंक्शन में हर किसी की नजरें आप पर हों तो आप जाह्नवी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।