Top 10 Eyeshadow Palettes: सस्ते आईशेडो पैलेट की तलाश में हैं आप, यहां देखें टॉप 10 पैलेट्स की लिस्ट

Sasta Aur Achcha Eyeshadow Palette: त्योहारों का सीजन जारी है और अगले महीने शादियां भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में अगर आपको बजट में आईशेडो चाहिए तो ये आर्टिकल पूरा पढ़ें।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 22 Oct 2024 11:28 AM GMT
Top 10 Eyeshadow Palettes: सस्ते आईशेडो पैलेट की तलाश में हैं आप, यहां देखें टॉप 10 पैलेट्स की लिस्ट
X

Top 10 Eyeshadow Palettes

Top Eyeshadow Palettes In India 2024: त्याहारों का सीजन (Festive Season) जारी है। अभी दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा जैसे त्योहार आने वाले हैं। साथ ही अगले महीने से वेडिंग सीजन (Wedding Season) भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में खूब सजना संवरना तो बनता है। फेस्टिवल्स और शादियों के मौके पर लड़कियों को अच्छे कपड़े पहनने और मेकअप करने का बहुत शौक होता है। कई लोग मेकअप के दौरान अपनी आंखों को निखारना नहीं भूलते, जिसके लिए आईलाइनर, मस्कारा और आईशेडो जैसी चीजें बनाई गई हैं।

अगर आप भी अपने लिए अच्छे आईशेडो (Best Eyeshadow In India) की तलाश में हैं तो आपको ये आर्टिकल काफी ज्यादा मदद करने वाला है। क्योंकि आज हम आपके लिए सस्ते और बेस्ट आईशेडो पैलेट्स (Saste Eyeshadow Palettes) की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसको खरीदने में आपकी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं होगी और इसके जरिए आप अपनी आंखों का खूबसूरत मेकअप कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन आईशेडो पैलेट्स (Eyeshadow Palettes) के बारे में।

महिलाओं के लिए बेस्ट आईशेडो पैलेट्स (Best And Cheap Eyeshadow Palettes For Women List)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- मार्स (Mars Back to Basics Eyeshadow Palette)

बात अगर आए सस्ते और किफायती मेकअप प्रोडक्ट्स की तो मार्स भारत में एक बेहद पसंद किए जाने वाला ब्रांड है। इसके प्रोडक्ट्स अच्छे होने के साथ ही बेहद सस्ते भी होते हैं, जिस वजह से ग्राहकों का फायदा ही फायदा होता है। अगर आप फेस्टिव सीजन में बेहतरीन आईशेडो खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्स के इस आईशेडो पैलेट्स को खरीद सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- स्विस ब्यूटी (SWISS BEAUTY Ultimate Eyeshadow Palette)

ग्राहकों को किफायती मेकअप प्रोडक्ट्स पेश करने में स्विस ब्यूटी भी आगे है। इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस पैलेट में आपको तरह तरह के 9 शेड्स मिलते हैं, जो आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- मेबेलिन (Maybelline New York The Nudes Eyeshadow Palette)

लिस्ट में अगला नंबर है मेबेलिन के इस न्यूड आईशेडो पैलेट का, जो फिलहाल फेस्टिव सीजन के मौके पर मिंत्रा जैसे शॉपिंग एप पर केवल 679 रुपये में मिल रहा है। अगर आपका बजट 700 रुपये तक है तो आप इस 12 शेड्स वाले पैलेट को खरीद सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- रेने (RENEE Fab 3 in 1 Eyeshadow)

अगर आपको कम शेड्स वाले पैलेट की जरूरत है तो आपको रेने का ये थ्री इन वन आईशेडो जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें तीन शिमर शेड्स दिए जाते हैं, जो त्योहारों और वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट है। आप इसे अपने पर्स में भी कैरी कर सकती हैं। दिवाली के मौके पर यह केवल डेढ़ सौ रुपये में मिल रहा है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- रेने न्यूड आवर पैलेट (RENEE Nude Hour Eyeshadow Palette)

इसके अलावा आप रेने का ये पैलेट भी खरीद सकती हैं। अगर आप न्यूड मेकअप या नो-मेकअप मेकअप लुक की शौकीन हैं तो ये पैलेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें आपको टोटल 8 शेड्स दिए जाते हैं, जो बेहद पिगमेंटेड और हाई क्वालिटी के होते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

6- स्विस ब्यूटी (SWISS BEAUTY Power Stage Eyeshadow Palette)

अगर आपका बजट 500 से 600 रुपये तक है तो आपको स्विस ब्यूटी का ये पावर स्टेज आईशेडो पैलेट जरूर खरीदना चाहिए। इसमें बेहद पिगमेंटेड 20 मैट और शिमरी शेड्स मिलते हैं। त्याहारों और वेडिंग के लिए ये पैलेट बिल्कुल सही है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

7- फेसेस कनाडा (FACES CANADA Vegan 12 In 1 Starry Eyes Eyeshadow Palette)

इसके अलावा फेसेस कनाडा का वीगन 12 इन वन स्टेरी आईज आईशेडो पैलेट भी बेहद खूबसूरत और पिगमेंटेड शेड्स में आता है। ये पूरी तरह से वीगन है और इसमें एल्कोहल या पैराबेन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस पैलेट के साथ आप अपनी आखों को सबसे सुंदर दिखा सकती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

8- मार्स (MARS Multi Back to Basics Eyeshadow Palette)

ग्लैम और स्मोकी आई मेकअप करने के लिए मार्स का ये पैलेट परफेक्ट है। इसमें टोटल 12 कलर होते हैं, जिसमें मैट और शिमरी दोनों तरह के शेड्स दिए जाते हैं। ऐसे में आप अपने ग्लैम आई मेकअप के लिए इस पैलेट को चुन सकती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

9- मेकअप रिवॉल्यूशन लंदन (Makeup Revolution London Forever Flawless Dynamic Eyeshadow Palette)

मेकअप रिवॉल्यूशन लंदन भारत में एक बेहद ट्रस्टेड और मोस्ट लव्ड ब्रांड्स में से एक है। ये ब्रांड तरह-तरह के आईशेडो पैलेट पेश कर चुका है, जिसमें से इसका फॉरएवर फ्लोलेस डायनेमिक आईशेडो पैलेट खूब पसंद किया जाता है। ये पैलेट मिंत्रा जैसे शॉपिंग एप पर इस वक्त 675 रुपये में मिल रहा है। इसमें 8 शेड्स होते हैं, जो किसी भी पार्टी या शादी के लिए परफेक्ट हैं। बेस्ट पार्ट ये है कि इस पैलेट में मिरर भी दिया जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

10- मेकअप रिवॉल्यूशन लंदन (Reloaded Combo III Eyeshadow Palette)

मेकअप रिवॉल्यूशन लंदन का ये पैलेट भी किफायती है और खूबसूरत शेड्स के साथ आता है। इसमें दो पैलेट का कॉम्बो पैक मिलता है। जिसमें कुल मिलाकर 30 शेड्स आपको मिलते हैं। ये कॉम्बो पैलेट आप 700 रुपये में खरीद सकते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story