Kajal Raghwani Kaun Hai: भोजपुरी सिनेमा में भूचाल लाने वालीं काजल राघवानी कौन हैं, जानें इनके बारे में सबकुछ

Kajal Raghwani Viral News: गुजराती ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वालीं काजल राघवानी ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म (Sugna) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 22 Oct 2024 1:48 AM GMT (Updated on: 22 Oct 2024 2:48 AM GMT)
Kajal Raghwani Kaun Hai: भोजपुरी सिनेमा में भूचाल लाने वालीं काजल राघवानी कौन है, जानें इनके बारे में सबकुछ
X

Kajal Raghwani (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kajal Raghwani Kon Hai: इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में केवल एक हसीना की चर्चा हो रही है और वो हैं काजल राघवानी (Kajal Raghwani), जिन्होंने पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और हिट मशीन खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर गंभीर आरोप लगाकर बिहार में भूचाल ला दिया है। उनके बयान सोशल मीडिया (Social Media) पर हर कहीं वायरल हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं काजल राघवानी और उन्होंने खेसारी और पवन को लेकर क्या खुलासे किए हैं, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

कौन हैं काजल राघवानी (Kajal Raghwani Wikipedia In Hindi)

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि आखिर काजल राघवानी (Kajal Raghwani) कौन हैं। अगर आप भोजपुरी सिनेमा के फैन हैं तो आपको ये बताने की जरुरत नहीं है कि आखिर काजल हैं कौन, लेकिन अगर आप इस इंडस्ट्री से इतना वाकिफ नहीं हैं तो बता दें कि काजल एक जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। वह सालों से अपनी फिल्मों, खूबसूरती और बोल्डनेस से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनके गाने और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर भी काजल तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गुजराती ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वालीं काजल राघवानी ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म (Sugna) से अपने एक्टिंग करियर (Kajal Raghwani Debut Film) की शुरुआत की थी। कुछ सालों में ही उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली और आज उनके फैंस की गिनती लाखों-करोड़ों में है। उन्होंने पटना से पाकिस्तान, देवरा भईल दीवाना, संघर्ष, बलम जी लव यू, आशिक आवारा, मेहंदी लगा के रखना, मैं सेहरा बांध के आऊंगा जैसी फिल्मों (Kajal Raghwani Movies) में काम किया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

काजल राघवानी नेटवर्थ (Kajal Raghwani Net Worth In Rupees)

बात करें 34 वर्षीय एक्ट्रेस काजल राघवानी की संपत्ति की तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस (Highest Paid Actresses On Bhojpuri) हैं। वह अपनी फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और एड्स से तगड़ी कमाई कर रही हैं और इन 13 सालों में करोड़ों संपत्ति खड़ी कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 16 करोड़ रुपये से अधिक है।

काजल राघवानी ने क्या किया खुलासा (Kajal Raghwani Interview)

भोजपुरी की बोल्ड अदाकारा काजल राघवानी ने एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में पवन सिंह ने उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया था। उन्होंने एक गाने की शूटिंग के दौरान अचानक उनपर एक किसिंग सीन के लिए दबाव डाला। लेकिन काजल ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद वह नाराज होकर शूटिंग को बीच में ही रोककर वैनिटी में चले गए थे। लेकिन फिर फिल्म डायरेक्टर द्वारा रिक्वेस्ट करने पर काजल ने किस करने के लिए हामी भर दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी भी पवन सिंह के साथ काम नहीं किया।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पवन सिंह के अलावा काजल ने हिट मशीन खेसारी लाल यादव को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। काजल ने बताया कि खेसारी जो पर्दे के सामने दिखाते हैं वो असल में वैसे बिल्कुल नहीं हैं। वह खेसारी के साथ करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप की भी वजह बताई। उनका कहना है कि वो रिश्ते में लॉयल नहीं थे। वो बस मेरा इस्तेमाल कर रहे थे। मेरे रहते हुए भी कई लड़कियों से उनके संबंध थे। यही नहीं काजल ने ये भी खुलासा किया कि खेसारी ने उनसे शादी करने का भी वादा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी बीवी के साथ कोई रिलेशन नहीं है। हम लोग दो साल में शादी कर लेंगे।

Shreya

Shreya

Next Story