TRENDING TAGS :
Diwali Gift Ideas: दीपावली पर भूलकर भी गिफ्ट ना करें ये चीजें, माता लक्ष्मी होती हैं रूष्ट
Diwali Gift Ideas: दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है और सभी जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। घर के लिए और अपने लिए खरीदारी करने के अलावा गिफ्ट की खरीदी भी की जा रही है।
Diwali Gift
Diwali Gift Ideas: दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है और सभी जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान घर की साफ सफाई से लेकर सजावट के सामानों की खरीदी और घर को सजाने की तैयारी चल रही है। कोई रंग बिरंगी रोशनी से अपने घर को सजा रहा है तो किसी ने फूलों से अपने घर को पूरी तरह से भर दिया है। दीपावली के खास मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ गिफ्ट का आदान-प्रदान भी किया जाता है। देश भर ही नहीं बल्कि दुनिया भर में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। हर जगह झिलमिलाते दीपकों की रोशनी से पूरा माहौल रोशन दिखाई देता है। घर में बनाए गए नमकीन और मिठाई का स्वाद इस त्यौहार के रंग में खुशियों को बढ़ाने का काम करता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी इसीलिए दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। अगर इस दीपावली आप भी कोई गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सोच समझ कर गिफ्ट का चुनाव करना चाहिए। कई बार हम कुछ ऐसे गिफ्ट दे देते हैं जो हमारे लिए और सामने वाले के लिए नुकसानदायक होते हैं। चलिए धार्मिक दृष्टि से दीपावली पर कौन से तोहफे नहीं देने चाहिए वह आपको बताते हैं।
लक्ष्मी गणेश मूर्ति और धातु, रेशम और लोहा
दीपावली पर सभी के घरों में विशेष तौर पर लक्ष्मी माता और भगवान गणेश की पूजन अर्चन की जाती है। यह दोनों ही सुख समृद्धि के देवता हैं इसलिए दीपावली के दिन कभी भी गिफ्ट में उनकी मूर्ति नहीं दी जाती है। सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कांसा से बनी वस्तुओं का गिफ्ट के तौर पर देना भी अच्छा नहीं होता। व्यक्ति जब भी अपने घर में पूजन करता है उसमें यह सब चीज भी शामिल होती है जो घर की बरकत कहलाती है इसलिए इन्हें गिफ्ट में नहीं दिया जाता। दीपावली पर गिफ्ट के तौर पर कभी रेशम का कपड़ा भी नहीं देना चाहिए यह अशुभ माना जाता है। इसके अलावा स्टील और लोहे का सामान ना खुद के लिए खरीदे और ना ही किसी और को गिफ्ट करें।
खाने की वस्तु, काली वस्तु, नुकीली चीज
इस दिन आप नमक, दूध, दही जैसी चीजों का दान बिल्कुल भी ना करें। दीपावली पर इन चीजों का दान देना शुभ नहीं होता। दीपावली पर अगर कोई गिफ्ट देना ही चाहते हैं मान लीजिए कोई कपड़ा ही दे रहे हैं तो ऐसी रंगो का चुनाव करें जो शुभ हो। काले रंग का चुनाव बिल्कुल भी ना करें। यह त्यौहार के मौके पर अशुभ माना जाता है।दीपावली के दिन कभी भी किसी को नुकीली चीज गिफ्ट के तौर पर ना दें यह अच्छा नहीं माना जाता है। इसी के साथ आपको कभी भी घड़ी गिफ्ट के तौर पर नहीं देनी चाहिए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!