Elvish Yadav House: बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा आलीशान घर एल्विश यादव का, देखें झलक

Elvish Yadav Luxury House: आज हम आपको एल्विश यादव के आलीशान घर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 17 March 2024 7:35 PM IST (Updated on: 17 March 2024 7:35 PM IST)
Elvish Yadav Luxury house
X

Elvish Yadav Luxury house (Photo- Social Media)

Elvish Yadav Luxury House: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का कंट्रोवर्सी से गहरा नाता है, वह आए दिन कुछ ना कुछ कांड करते रहते हैं, जिसके बाद सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर वह अपने एक कांड की वजह से चर्चा का विषय बनें हुए हैं। दरअसल एल्विश यादव ने एक जाने माने यूट्यूबर मैक्सटर्न संग हाथा पाई कर ली है, जिसके बाद से ही एल्विश यादव लोगों के निशाने पर आ गए हैं। एल्विश यादव का सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न को मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स एल्विश पर भड़क गए हैं। अक्सर ही कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहने वाले एल्विश यादव के रहन सहन की बात करें तो वह बेहद ही लग्जरी घर में रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको एल्विश यादव के घर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

नए घर में शिफ्ट हुए एल्विश यादव

एल्विश यादव आज किसी खास पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनका नाम सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी पॉपुलर हो चुका है। यदि आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताएं तो वह बेहद ही रॉयल जिंदगी जीते हैं। एल्विश यादव की एक से एक महंगी गाड़ियां तो आपने देखी ही होगी, उनके पास बेहद आलीशान घर भी हैं, जिसकी कीमत आज के समय में करोड़ों में होगी।


एल्विश यादव ने हाल ही में जानकारी दी है कि वह अपने नए आलीशान घर में शिफ्ट हों रहें हैं। उन्होंने एक बेहद ही लग्जरी मकान बनवाया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी दिखाई है। घर का इंटीरियर उन्होंने इतना आलीशान कराया है कि उनके इस लक्जिरियस घर के आगे बॉलीवुड एक्टर्स के घर भी फेल हैं। एल्विश के इस घर की कीमत करोड़ों में है। जब इस नए घर में काम चल रहा था तभी एल्विश यादव ने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी उन्होंने अपने इस घर के बाथरूम के लिए लगभग 25 लाख का रुपए का समान लिया था, इसी से आप समझ सकते हैं कि एल्विश यादव का यह नया घर कितना आलीशान है।

एल्विश यादव का दुबई वाला घर

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव इतनी कम उम्र में विदेश में भी प्रॉपर्टी बना ली है। जी हां! एल्विश यादव ने कुछ महीने पहले ही दुबई में भी एक आलीशान फ्लैट खरीदा था, जिसकी जानकारी उन्होंने यूट्यूब के जरिए दी थी। एल्विश यादव ने अपने दुबई वाले घर की पूरी झलक भी दिखाई थी, जो सी फेसिंग वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव ने अपना ये लैविश घर लगभग 8 करोड़ रुपए में खरीदा है। एल्विश के दुबई वाले घर में बड़ा सा लिविंग रूम, बालकनी, 4 बेडरूम, और बड़ा सा बाथरूम है। एल्विश का दुबई वाला पूरा घर व्हाइट कलर का है, जो देखने में बहुत ही शानदार है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!