TRENDING TAGS :
नए साल में जरूर खाएं ये चीजें, भाग्य देगा साथ, हो जाएंगे मालामाल
दुनियाभर में लोग लाइफ में गुडलक लाने के लिए कई तरह की संस्कृतियों और मान्यताओं में विश्वास करते हैं। ऐसा कहा जाता कि नए साल की शुरुआत से एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर की रात को कुछ चीजें खाने से इंसान का भाग्य संवरता है। तो आइए जानते हैं इनमें से अपने कौन सी चींजे खाई हैं
लखनऊ: दुनियाभर में लोग लाइफ में गुडलक लाने के लिए कई तरह की संस्कृतियों और मान्यताओं में विश्वास करते हैं। ऐसा कहा जाता कि नए साल की शुरुआत से एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर की रात को कुछ चीजें खाने से इंसान का भाग्य संवरता है। तो आइए जानते हैं इनमें से अपने कौन सी चींजे खाई हैं और जिन्होंने नहीं खाया है वो अगले साल इन चींजो को ट्राई कर सकते हैं।
दाल
ऐसी मान्यता है कि साल की आखिरी रात में हरी सब्जियां और दालें खाने से गुडलक आता है। दरअसल, दाल को आर्थिक संपन्नता से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि ये सिक्कों की तरह गोल होती है और पानी में भिगोए जाने पर फूल जाती हैं।
ये भी पढ़ें: 5 मिनट का चमत्कारी उपाय: मिलेगा रुका प्रमोशन, बिजनेस में होगा मुनाफा
फिश
अमेरिका समेत कुछ यूरोपीय देशों में नए साल पर 12 बजते ही मछली को खाए जाने का रिवाज है। मछली को भी तरक्की और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है क्योंकि ये एक बार में कई अंडे देती हैं।
नूडल्स
नूडल्स को लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है। चीन और जापान में नए साल की संध्या पर नूडल्स खाने की परंपरा है। इस परंपरा में नूडल्स को बिना तोड़कर खाया जाता है।
केक या सिक्के वाला ब्रेड
ग्रीस में नए साल पर केक या ब्रेड खाने की परंपरा है। इसे सिक्के के साथ पकाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिसे सिक्के वाला केक मिलता है, उसे लकी माना जाता है। इस परंपरा में लोग आर्थिक संपन्नता के लिए केक काटते हैं।
दही
भारत समेत कई जगह नई शुरुआत करने से पहले दही खाना शुभ माना जाता है। भारत में दही को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए नए साल के पहले दिन दही खाने को सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Health Tips 2021: इस साल खाने की ये चीजें करेंगी ट्रेंड, जानिए इनके बारे में
फल
पीले-नारंगी फलों को भी आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। चीन समेत कई देशों में लोग नए साल पर संतरे खाते हैं। वहीं ग्रीक परंपरा में नए साल से पहले लोग अनार खाते हैं। ऐसी मान्यता है कि फल में जितने ज्यादा बीज होंगे, उतना ज्यादा शुभ होगा। कुछ लोग नए साल पर सेब भी खाते हैं क्योंकि इसे प्रेम और फर्टिलिटी का प्रतीक माना जाता है।
सूअर का मांस
क्यूबा में पोर्क को तरक्की और सुख का प्रतीक माना जाता है। यहां नए साल पर पोर्क खाना शुभ माना जाता है। लोग सुअर के आकार में कुकीज भी बेक करते हैं और इसे खाते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!