TRENDING TAGS :
Gautam Singhania: गौतम सिंघानिया का विवादों से रहा गहरा नाता, जानें इनके सबसे बड़े विवाद और कुल संपत्ति
गौतम सिंघानिया एक भारतीय अरबपति उद्योगपति हैं। वह मौजूदा समय में रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उनका दो बड़े विवाद काफी चर्चा में रहे थे। आइए जानते हैं इन विवादों के बारे में।
Gautam Singhania (Photo credit- social media)
Gautam Singhania Wikipedia: आपने गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) का नाम सुना है? अगर नहीं तो रेमंड ग्रुप (Raymond Group) का नाम तो सुना ही होगा। यह समूह एक भारतीय ब्रांडेड फैब्रिक और फैशन रिटेलर है, जो सूटिंग फैब्रिक का उत्पादन करता है। गौतम सिंघानिया इसी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। हजारों करोड़ों रुपये के मालिक गौतम सिंघानिया का विवादों से गहरा नाता रह चुका है। आज हम आपको उनके कुछ सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले विवादों और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
कौन हैं गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania Kon Hai)?
गौतम सिंघानिया एक भारतीय अरबपति उद्योगपति हैं। वह सूटिंग फैब्रिक के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उनका जन्म 9 September 1965 को विजयपत सिंघानिया और आशाबाई सिंघानिया के घर में हुआ था। उनके पिता 1980-2000 तक रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे।
उन्होंने मुंबई के सेंट मैरी स्कूल और कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की है। इसके अलावा वह मुंबई के चर्चगेट में एच.आर. कॉलेज के भी पूर्व छात्र रहे हैं। गौतम ने कम ही उम्र में अपना फैमिली बिजनेस ज्वाइन कर लिया था। 1990 में वह मात्र 25 साल की उम्र में रेमंड समूह के डायरेक्टर, 1999 में मैनेजिंग डायरेक्टर और सितंबर 2000 में चेयरमैन बन गए।
गौतम सिंघानिया की बीवी और बच्चे (Gautam Singhaniya Wife and Daughters)
गौतम सिंघानिया ने 1999 में जाने माने वकील नादर मोदी की बेटी नवाज मोदी से शादी रचाई थी। नवाज एक फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर की मालकिन हैं। हालांकि 2023 में दोनों अलग हो गए। इनकी दो बेटियां हैं, निहारिका और नीसा। निहारिका सिंघानिया का जन्म 2005 में हुआ था और 2013 में दंपति ने अपनी दूसरी बेटी नीसा का स्वागत किया था। गौतम अपनी बेटियों को मीडिया की नजरों से दूर ही रखना पसंद करते हैं।
गौतम सिंघानिया के टॉप विवाद (Gautam Singhaniya TOP Controversies)
अब बात करते हैं रेमंड ग्रुप के अध्यक्ष के सबसे बड़े विवादों की।
Photo credit- social media
पिता संग झगड़ा
गौतम सिंघानिया का अपने पिता विजयपत सिंघानिया संग लंबा विवाद चला था। खबरों के मुताबिक, विजयपत ने साल 2015 में गौतम को कंपनी कमान सौंप दी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही बाप-बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया और यह कलह कोर्ट तक जा पहुंचा। साल 2017 में विजयपत ने अपने बेटे पर उन्हें उनके पारिवारिक घर जेके हाउस से भी निकालने का आरोप लगाया था। हालांकि बीते साल गौतम ने अपने पिता के साथ तस्वीर पोस्ट कर इस विवाद के खत्म होने का संकेत दिया था।
Photo credit- social media
पत्नी संग विवाद
रेमंड ग्रुप के मालिक का पत्नी नवाज मोदी संग तलाक का विवाद भी काफी चर्चा में रहा था। 2023 में गौतम और नवाज मोदी ने सार्वजनिक रूप से अलग होने का ऐलान कर दिया था। लेकिन बाद में नवाज ने गौतम पर गंभीर आरोप लगाए और संपत्ति में 75% हिस्सेदारी की मांग कर दी। नवाज का कहना था कि गौतम ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। तलाक विवाद के चलते रेमंड लिमिटेड के शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गई थी और कंपनी को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था।
कितनी है गौतम सिंघानिया की संपत्ति (Gautam Singhaniya Total Net Worth In Rupees)?
Photo credit- social media
बात की जाए गौतम सिंघानिया की कुल संपत्ति की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन के पास लगभग 1.4 बिलियन डॉलर, भारतीय रुपयों में 11,658 करोड़ रुपये की टोटल नेटवर्थ है।