Swami Prasad Maurya Net Worth: कितने अमीर हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, जानें नेटवर्थ के बारे में

Swami Prasad Maurya Ki Sampatti: स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति (UP Politics) का एक जाना माना चेहरा हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 22 Oct 2024 3:03 AM GMT
Swami Prasad Maurya Net Worth: कितने अमीर हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, जानें नेटवर्थ के बारे में
X

Swami Prasad Maurya (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Swami Prasad Maurya Net Worth: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (Rashtriya Shoshit Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। वह 1980 में राजनीति में एक्टिव हैं और 5 बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वह यूपी में मायावती और योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आज हम जानेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य कितने अमीर हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में जानकारी (Swami Prasad Maurya Ke Bare Mein Jankari)

स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति (UP Politics) का एक जाना माना चेहरा हैं। वह अब तक के अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान विधायक, मंत्री पद, पार्टी महासचिव और विपक्ष नेता के पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मौर्य ने लोकदल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (BSP) ज्वाइन कर ली। करीब 20 साल तक बसपा के साथ जुड़े रहने के बाद उन्होंने 2020 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हाथ मिला लिया। लेकिन 2 साल बाद ही उन्होंने 2022 में भाजपा से भी रिजाइन कर दिया।

इसके बाद वह समाजवादी पार्टी से जुड़े, लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के महासचिव के पद से भी इस्तीफा दे दिया और खुद की पार्टी आरएसएसपी यानी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फैमिली और जाति (Swami Prasad Maurya Family And Caste)

स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म 2 जनवरी 1954 को उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के चकवध में एक हिंदू परिवार (Swami Prasad Maurya Ka Parivar) में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम जगन्नाथी मौर्य और बदलू मौर्य है। मौर्य ने शिव मौर्य (Shiva Maurya) से शादी रचाई थी, जिसके साथ उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। बेटी संघमित्रा (Sanghmitra Maurya) लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। वहीं, बेटे उत्कृष्ट मौर्य (Utkrust Maurya) भी राजनीति में एक्टिव हैं।

कितने अमीर हैं स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya Total Net Worth)

बात करें पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य की कुल संपत्ति (Swami Prasad Maurya Ki Sampatti) की तो चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। मौर्य के पास 50 हजार रुपये नकद और एक 30 हजार रुपये की नीलम की अंगूठी है। लेकिन बता दें स्वामी प्रसाद से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी शिवा मौर्य 2 करोड़ 21 लाख रुपये से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं। साथ ही उनके पास 7 लाख 50 हजार की जूलरी और एक फॉर्च्यूनर कार है। दोनों पति-पत्नी के पास हथियार में एक रिवॉल्वर और राइफल भी है।

Shreya

Shreya

Next Story