Rajat Sharma Wife: रजत शर्मा की लकी चार्म हैं उनकी पत्नी, इस तरह पति को बना दिया हिट, जानें करती हैं क्या काम

Ritu Dhawan Kya Karti Hai: बहुत कम लोग ये जानते हैं कि रजत शर्मा के मशहूर शो आप की अदालत का आइडिया और किसी का नहीं बल्कि उनकी पत्नी का था।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 22 Oct 2024 11:26 AM GMT
Rajat Sharma Wife: रजत शर्मा की लकी चार्म हैं उनकी पत्नी, इस तरह पति को बना दिया हिट, जानें करती हैं क्या काम
X

Rajat Sharma Wife (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rajat Sharma Wife: कहते हैं हर कामयाब इंसान के पीछे एक औरत का हाथ जरूर होता है। ये कहावत देश के सबसे पॉपुलर और सफल पत्रकार व एंकर रजत शर्मा (Rajat Sharma) पर बिल्कुल फिट बैठती है। रजत शर्मा टीवी न्यूज चैनल इंडिया टीवी (India TV) के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ (India TV Chairman and Editor-in-Chief) हैं। वह अपने शो 'आप की अदालत' (Aap Ki Adalat) को लेकर दर्शकों के बीच बेहद मशहूर हैं। क्या आप जानते हैं रजत के इस शो का आइडिया और किसी का नहीं बल्कि उनकी पत्नी (Rajat Sharma Ki Patni) का था। तो चलिए जानते हैं कौन हैं रजत शर्मा की पत्नी, जिन्होंने उन्हें और उनके चैनल को सफल बनाने का काम किया है।

कौन हैं रजत शर्मा की पत्नी (Rajat Sharma Wife Ritu Dhawan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इंडिया टीवी के मालिक (India TV Ke Malik) रजत शर्मा की पत्नी का नाम रितु धवन (Ritu Dhawan) है। दोनों ने साल 1997 में शादी रचाई थी। रितु धवन भी मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और इंडिया टीवी चैनल की प्रबंध निदेशक (Managing Director) हैं। रितु अपने पति के लिए किसी लकी चार्म से कम नहीं हैं। क्योंकि उनके बिना रजत शर्मा शायद ही इतना बड़ा नाम बन पाते। दरअसल, बताया जाता है कि वह रितु ही थीं, जो 'आप की अदालत' का आइडिया लेकर आई थीं। उन्होंने ही उस शो का निर्माण और निर्देशन किया था। जिसके कारण उनके पति भारतीय मीडिया जगत (Indian Media Industry) में मशहूर हो गए।

रितु धवन और रजत शर्मा ने 1997 में इंडिया टीवी की मूल कंपनी इंडिपेंडेंट न्यूज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की सह-स्थापना की। इसके बाद 20 मई 2004 को इंडिया टीवी लॉन्च किया गया। रजत शर्मा इस चैनल का मुख्य चेहरा हैं तो वहीं उनकी पत्नी रितु पर्दे के पीछे रहती हैं। वह भारत के इस सबसे पॉपुलर न्यूज चैनल की बैकबोन मानी जाती हैं। रितु British Sky Broadcasting में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह जी टीवी की चीफ प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी (Rajat Sharma And Ritu Dhawan Love Story)

रजत शर्मा ने खुद अपनी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए बताया था कि हम लोग साथ काम करते थे और काम करते-करते कब, जिसे आप लव कहते हैं, वो हो गया पता नहीं चला। हम दोनों का जो लव है, प्यार है, वो हमारे काम से है और हमारा काम ही हमको एक साथ रखता है। वो पर्दे के पीछे रह कर काम करती हैं, जिसकी मैं बहुत रिस्पेक्ट करता हूं। बिना नाम के बिना ग्लोरी के, कभी भी वो पब्लिक के सामने नहीं आतीं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं रजत शर्मा (Rajat Sharma Net Worth)

इंडिया टीवी चैनल के मालिक रजत शर्मा की गिनती भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पत्रकारों (Highest-Paid Journalists In India) में होती है। बात करें उनके नेटवर्थ की तो इसके बारे में सटीक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक साल में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। जबकि एक दिन में वह 1,92,307 रुपये कमाते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story