×

World Environment Day 2025: प्लास्टिक प्रदूषण और समाधान

World Environment Day 2025: 5 जून को दुनिया भर के लोग विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं ऐसे में ग्रह की रक्षा के लिए एक ज़रूरी वैश्विक आह्वान है ये कविता," " प्लास्टिक प्रदूषण और समाधान।"

Sarojini Sriharsha
Published on: 5 Jun 2025 11:30 AM IST
World Environment Day Poem in Hindi
X

World Environment Day Poem in Hindi (Image Credit-Social Media)

World Environment Day Poem in Hindi: 5 जून को दुनियाभर में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को 150 से ज़्यादा देशों में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण के लिए जागरूकता बढ़ाना है। वहीँ आज हम आपके लिए इस दिन पर विशेष रूप से एक कविता लेकर आये हैं जो आपको पर्यावरण में प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान से अवगत कराएगी। इसे सरोजिनी श्रीहर्ष ने लिखा है जो एक वरिष्ठ पत्रकार भी हैं। कविता का शीर्षक है," प्लास्टिक प्रदूषण और समाधान।"

"प्लास्टिक प्रदूषण और समाधान"


प्लास्टिक का इस्तेमाल कर क्यों धरा को नर्क बनाते हैं,

हर जगह हरित हरियाली हो चलो ऐसा संदेश सुनाते हैं।

पानी को प्लास्टिक के बोतल में डाल कर शरीर को विष क्यों पिलाते हैं,

शीशे, स्टील या तांबे की बोतल में जल को डाल अब अमृत बनाते हैं।

पार्टियों में प्लास्टिक के सामान लाकर अपना काम आसान किया,

ना जाने इस आसान काम से कितनों की जिंदगियों को बर्बाद किया।

सड़क के हर कोने पर प्लास्टिक का कोई सामान चमक जाता है,

यही खतरनाक चमक आगे भविष्य में भूमि प्रदूषण बढ़ाता है।

माना जीवन का हर चीज प्लास्टिक से जुड़ा है,

लेकिन आगे के जीवन के लिए यह एक कूड़ा है।

ऐसे कूड़े से क्या अपना घर और जीवन बर्बाद करोगे,

अपना नहीं तो दूसरों को क्या आबाद करोगे।

प्लास्टिक न लेंगे न औरों को देने देंगे ऐसा अगर प्रण किया,

कपड़े और कागज के थैलों को हर जगह रहने को शरण दिया।

उपयोग किए प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करने का रहे ख्याल,

तभी किसी जरूरी काम या वस्तु में इसका करें इस्तेमाल।

हमारे फेंके हुए कचरे प्लास्टिक का सेवन कर जीव जंतु हुए बेहाल,

प्लास्टिक को अब ना हाथ लगाकर हम करेंगे सबका जीवन नौनिहाल।

चलो प्लास्टिक का बहिष्कार शुरू करें अपने घर से,

फिर हटेगा इसका अंबार गली मोहल्ले, शहर देश से।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Admin 2

Admin 2

Next Story