TRENDING TAGS :
BJP List: गुरदासपुर से सनी देओल का पत्ता साफ, पटियाला से परनीत कौर को टिकट, भाजपा ने जारी की आठवीं लिस्ट
BJP List: पंजाब के फरीदकोट से हंसराज हंस को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
BJP, eighth list (Pic: social Media)
BJP List: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। कई वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया गया है। पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कट गया है। वहीं अन्य दलों से पार्टी में आए नेताओं पर भाजपा ने भरोसा जताया है। पंजाब के फरीदकोट से हंसराज हंस को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने अपनी आठवीं सूची में ओडिशा की तीन और पंजाब की छह लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया है। भाजपा ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा दूसरे दलों से आए सांसदों को भी टिकट दिया गया है।
पटियाला से परनीत कौर को बनाया उम्मीदवार
पार्टी ने अमृतसर सीट से तरणजीत सिंह संधू पर भरोसा जताया है। उधर, पार्टी ने पटियाला लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने फरीदकोट सीट से हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया है। हंसराज हंस मौजूदा समय में उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद हैं। साथ ही लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू पर बीजेपी ने दांव लगाया है। इसके साथ ही बीजेपी ने ओडिशा की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें जाजपुर सीट पर रबिंद्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक सीट से भर्तृहरि महताब को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
देखें पूरी लिस्ट-
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


