TRENDING TAGS :
न्यूज़ट्रैक एक्सक्लूसिव सर्वे : नतीजा हमसे जानें, भाजपा को मिलेंगी 310 सीटें, एनडीए 350 पार
Newstrack Exclusuve Survey : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे भाजपा और एनडीए के लिए बेहतरीन बढ़त लाने वाले हैं। ‘’न्यूज़ट्रैक’’ के एक एक्सक्लूसिव और डेटा आधारित सर्वे में नतीजों की स्पष्ट तस्वीर निकल कर आई है।
Newstrack Exclusuve Survey : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में 12 घंटे भी नहीं बचे हैं, मंगलवार यानी चार जून को जनादेश सामने होगा। पर, मतदान और जनादेश के बीच का समय जनता और राजनीतिक दलों, दोनों के लिए खास महत्वपूर्ण होता है। इस कालखंड में प्राय: सरकार के बनने-बिगड़ने, उम्मीदवार के हार-जीत को लेकर चर्चा और अटकलें तेज होती हैं, ऐसे मे किसी भी एग्जिट पोल का महत्व बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस अवधि के लिए एग्जिट पोल निकाले जाते हैं। मतदान के बाद की गई राय शुमारी वैसे तो अनुमान होती है लेकिन कई बार अनुमान लगाने की कोशिश में सटीक आंकड़े भी हाथ लगते हैं। न्यूजट्रैक और तेजस रिसर्च डेवलपमेंट सॉल्यूसंस द्वारा की गई राय शुमारी में यह तथ्य उभर कर सामने आए कि जनादेश नरेंद्र मोदी को हैट्रिक लगाने यानी तीसरी बार सरकार बनाने का आदेश देता है। ‘’न्यूज़ट्रैक’’ के एक एक्सक्लूसिव और डेटा आधारित सर्वे में नतीजों की स्पष्ट तस्वीर निकल कर आई है। यह तस्वीर बताती है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होकर उभर रही है और उसका दायरा सिर्फ उत्तर भारत नहीं बल्कि दक्षिण में भी विस्तार ले चुका है।
न्यूज़ट्रैक के देशव्यापी डेटा आधारित विशेष सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती हुई दिखती है, उसे 295 से 310 सीटें मिलने की उम्मीद करनी चाहिए, जबकि भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 325 से 350 सीटें हासिल कर सकता है यानी नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए 400 के आंकड़े से तकरीबन 50 सीटें कम हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के हाथ 60 से 62 सीटें लगने की उम्मीद की जानी चाहिए।
सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी इस बार दक्षिण के द्वार खोलने में कामयाब होगी। केरल और तमिलनाडु में भाजपा को एक या दो सीटें मिलने की तस्वीर साफ होती दिख रही है, जबकि आंध्रप्रदेश में वह अपने सहयोग चंद्रबाबू नायडू के साथ स्वीप करते हुए दिखेगी। तेलंगाना में भाजपा अपने अब तक के प्रदर्शन को दोगुना कर सकेगी। मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड के शायद एक सीट को छाेड़ सभी सीटें एनडीए के पाले में जाते हुए दिखती हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी या कांग्रेस, बीजेपी का कुछ भी बिगाड़ते हुए नहीं दिख रही है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा पांच सीटें बढ़ाने में कामयाब होगी।
ओडिशा और जम्मू कश्मीर में भाजपा अपने प्रदर्शन को खासा बेहतर कर पाएगी। जम्मू कश्मीर में भाजपा को दो सीटों मिलने की उम्मीद की जानी चाहिए। ओडिशा विधानसभा चुनाव भले ही नवीन पटनायक जीतेन में कामयाब पर जाएं, पर भाजपा यहां बढ़ते के साथ 12 या 13 सीटें अपनी झोली में डालने में कामयाब होगी। हालांकि हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की घटत के संकेत तो मिलते हैं, लेकिन किसी भी राज्य भाजपा की कमी के संकेत इकाई से ऊपर जाते हुए नहीं दिखते हैं।
बीजेपी इस बार 40 फीसदी वोट हासिल कर सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 37.4 फीसदी वोट मिले थे।
एनडीए की पोजीशन
भाजपा के सहयोगी दलों के परफार्मेंस की बात करें तो बिहार में नीतीश कुमार की जेडी (यू) को आठ सीटें मिलने की संभावना है। जबकि चिराग पासवान की लोजपा को पांच सीटें मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में सहयोगी दल एकनाथ शिंदे की शिव सेना को भी आठ सीटें मिलने की संभावना है।
जयंत चौधरी के रालोद को दो सीटें मिलने की संभावना है। अनुप्रिया पटेल की अपना दल को दो सीटें, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा को एक सीट, जीतन मांझी की ‘हम’ पार्टी को एक सीट मिलने की संभावना है।
दक्षिण में आंध्र प्रदेश के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 15 सीटें मिल जाएंगी। तमिलनाडु में भाजपा ने नौ दलों के साथ सहयोग किया है, जिसमें उसे कम से कम तीन सीटें मिलने की संभावना हैं। उधर कर्नाटक में जेडी (एस) को दो सीटें मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में महादेव जनकर की पीएसपी पार्टी को एक सीट मिलने की उम्मीद है।
इंडिया अलायन्स
कांग्रेस पार्टी भी अपने वोटों में इजाफा करती हुई दिखेगी। उसे INDIA गठबंधन के लिहाज से कहा जाए तो कांग्रेस को जबरदस्त फायदा नजर आएगा। यह लाभ उसे सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में होता दिख रहा है। कांग्रेस की सीटें पिछली बार 52 थीं, जिसमें आठ से दस सीटों का इजाफा होने की संभावना है यानी कांग्रेस की टैली 60 से 62 हो जायेगी। कांग्रेस का वोट शेयर चार फीसदी तक बढ़ने की संभावना है। यानी वोट शेयर बढ़ेगा, लेकिन सीटें उस हिसाब से नहीं बढ़ने वाली हैं। इंडिया अलायन्स की बात करें तो उसे 110 से 120 सीटें मिलने की संभावना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!