×

Crime News : आठ महीने से बंद था फ्रिज, खोला तो खुल गए राज, मिली लड़की की लाश

Crime News : मध्य प्रदेश के देवास में एक मकान में फ्रिज के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या करीब दस माह पहले हुई होगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Jan 2025 6:47 PM IST
Devas Ki Khabar
X

फ्रिज के अंदर मिली महिला की लाश (Pic - Social Media)

Crime News : मध्य प्रदेश के देवास शहर में एक घर में फ्रिज के अंदर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला है। इसके बाद एक पूर्व किराएदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला साड़ी और आभूषण पहने हुए और उसके हाथ बंधे हुए थे। इसके साथ ही गले में फंदा था। पुलिस को ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या पिछले साल हुई होगी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बैंक नोट प्रेस पुलिस स्टेशन क्षेत्र में वृंदावन धाम कॉलोनी में स्थित मकान नंबर - 128 में हुई है। यह मकान धीरेन्द्र श्रीवास्तव का है, वह इंदौर में रहते हैं। धीरेंद्र ने जून 2023 में अपना मकान उज्जैन के संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। एक साल बाद पाटीदार ने मकान खाली कर दिया, लेकिन दो कमरे - स्टडी रूम और बेडरूम नहीं खाली किया था। उसने कहा था कि इसे वह बाद में खाली कर देगा। पाटीदार कभी-कभार घर आता था। उसने मकान मालिक से कहा था, वह इसका किराया उन्हें ऑनलाइन ट्रांसफर कर देगा। हालांकि वह किराया ऑनलाइन दे भी रहा था।

बिजली आपूर्ति बंद होने से घटना आई सामने

इसके बाद मकान मालिक ने एक नया किराएदार रख लिया था। उस नए किराएदार ने मकान मालिक से घर के इस हिस्से का ताला खोलने के लिए कहा। मकान मालिक ने किराएदार को मकान के इस हिस्से दिखाया, लेकिन पाटीदार का सामान अंदर होने के कारण इसे फिर से बंद कर दिया। इसके बाद कमरे के अंदर की बिजली आपूर्ति को भी बंद कर दिया। बिजली की आपूर्ति बंद होने के बाद फ्रिज ने जब काम करना बंद कर दिया तो यह घटना सामने आई। दरअसल, फ्रिज बंद होने से घर के उस हिस्से से दुर्गंध आने लगी थी। इसके बाद नए किरायेदार ने मकान मालिक को इंदौर से बुलाया तो उसने जब कमरा खोला तो फ्रिज के अंदर महिला की लाश मिली।

जून 2024 में हुई होगी हत्या

इस घटना से हड़कम्प मच गया है। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्रिज में रखे महिला के शव को बाहर निकलवाया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 साल होगी। पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या जून, 2024 में हुई होगी। पुलिस ने आरोपी पाटीदार को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।



Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story