TRENDING TAGS :
मुंबई हादसा : होर्डिंग मालिक उदयपुर से गिरफ्तार
Mumbai Accident : मुम्बई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग काण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।
Mumbai Accident : मुम्बई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग काण्ड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भिंडे की कंपनी के पास उस होर्डिंग का ठेका था जो बीते सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर गिर गयी थी जिसमें 16 लोगों की जान चली गई।
ये होर्डिंग मुंबई के घाटकोपर इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप लके किनारे लगी थी। बताया गया है कि यह होर्डिंग रेलवे की जमीन पर खड़ी की गयी थी। होर्डिंग गिरने के मामले में मुंबई पुलिस ने भावेश भिंडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। भिंडे के खिलाफ पहले भी 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी साल जनवरी में उसके खिलाफ मुलुंड पुलिस स्टेशन में रेप का मामला भी दर्ज किया गया था। 16 मई की शाम को मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस बीच, विशेषज्ञों का मानना है कि होर्डिंग के पिलर की नींव कमजोर और खराब होने के कारण यह गिरा। इस घटना ने सुरक्षा संबंधी चिंताएँ बढ़ा दीं क्योंकि लगभग 17,040 वर्ग फुट के होर्डिंग का उल्लेख लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े होर्डिंग के रूप में किया गया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपनी ओर से एक बयान जारी कर कहा कि जो बिलबोर्ड गिरा, उसका निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया गया था।
इस बीच पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि इस होर्डिंग को खड़ा करने वाले एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख भावेश भिंडे पुलिस की जमीन पर लगाए गए चार होर्डिंग्स से प्रति वर्ष 25 करोड़ रुपये कमा रहा था। जो होर्डिंग दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह चारों में सबसे बड़ा था। एगो मीडिया जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) को सभी चार होर्डिंग्स के लिए सामूहिक रूप से 24 लाख रुपये का वार्षिक किराया दे रहा था, इसके अलावा 40 लाख रुपये की एकमुश्त जमा राशि भी दे रहा था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!