TRENDING TAGS :
आजादी के बाद पहली बार देश में नकारात्मक राजनीति पर पार्टियां चुनाव लड़ रही है: के.सी. त्यागी
त्यागी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शहीद और सेना को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। चुनाव आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर हमेशा विपक्ष आरोप लगाता रहा है। हम लोग भी आरोप लगाते रहे है।
लखनऊ: जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में पहली बार नकारात्मक चुनाव लड़ा जा रहा है। राजनीति में फैली इस गन्दगी की जननी कांग्रेस है। कांग्रेस सत्ता के लिए जाति, धर्म के आधार पर अस्थिरता फ़ैलाने का काम करती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश की जनता महंगाई, भ्रस्टाचार, घोटाले के दंश झेल चुकी है। अब परिवारवाद के दंश से देश झेल रहा है। यूपी और बिहार में समाजवाद अब परिवारवाद हो गया है। त्यागी मंगलवार को लखनऊ में राजनाथ सिंह के नामांकन में राजग के प्रतिनिधि के रूप आये थे। उसके बाद जदयू के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही।
यह भी पढ़ें...पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए खास होने वाले हैं !
त्यागी ने कहा कि कई नेता गाली गलौज की राजनीति पर उतर आये है। जैसे लगता है कि यह लोकतंत्र नहीं है। नकारात्मक राजनीति पर चुनाव आयोग को सख्त कदम उठाने चाहिए। जदयू चुनाव आयोग के साथ खड़ा होगा।
यह भी पढ़ें...बलिया लोकसभा से राज्य सभा सासंद नीरजशेखर को मिल सकता है गठबंधन का टिकट
त्यागी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शहीद और सेना को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। चुनाव आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर हमेशा विपक्ष आरोप लगाता रहा है। हम लोग भी आरोप लगाते रहे है।
यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव: कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, प्रचार थमा, मतदान 18 को
त्यागी ने कहा ईवीएम के दुरूपयोग नहीं होता है। ईवीएम से जब केजरीवाल और अमरिंदर सिंह जीत जाते हैं,तब ईवीएम का दुरूपयोग नहीं दिखता हैं। दिनोदिन चुनाव में सुधार की तरफ आगे बढ़ना चाहिए, विपक्ष अभी पुराने ढर्रे की राजनीति में विश्वास कर रही है।
यह भी पढ़ें...बाराबंकी लोकसभा सीट से तनुज पुनिया ने किया नामांकन, कहा- क्षेत्र की जनता मेरे साथ
त्यागी ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन दो नेताओं का है, जो अपने अस्तित्व को बचने के लिए किये है। कांग्रेस अपराधियों और सड़ो की पार्टी बन गयी है। कांग्रेस अब यूपी में अपराधियों और भ्रष्ट्राचारियों के बल पर राजनीति में उतरी है। त्यागी ने कहा कि मंडल कमीशन ने समाज में बदलाव लाया है। समाज के कमजोर तबको को राजनीति में अब जगह मिलने लगी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!