Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
जनता दल (युनाइटेड) प्रदेश कमेटी का कांग्रेस में विलय
जनता दल (युनाइटेड) प्रदेश कमेटी का कांग्रेस में विलय हो गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया के समक्ष जद यू के प्रदेश अध्यक्ष रमापति चौधरी पदाधिकारयों और जिलाध्यक्षों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
लखनऊ: जनता दल (युनाइटेड) प्रदेश कमेटी का कांग्रेस में विलय हो गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया के समक्ष जद यू के प्रदेश अध्यक्ष रमापति चौधरी पदाधिकारयों और जिलाध्यक्षों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता के बाद जद यू उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रमापति चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पाठक, प्रदेश महासचिव चंद्रपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव आर सी सिन्हा, प्रदेश महासचिव विजेंद्र वर्मा, प्रदेश महासचिव मनोज सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष नकी जाफर, प्रदेश सचिव प्रेम मोहन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अजय कुमार गौड़, प्रदेश सचिव विनोद कुमार वर्मा, अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष रघुनाथ पटेल, फतेहपुर जिलाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, गाजीपुर जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी, कानपुर जिलाध्यक्ष विवेक कटियार, बाराबंकी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश सचिव राकेश वर्मा, वरिष्ठ नेता सत्य प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ नेता राम मनोहर मिश्रा, जिला प्रधान महासचिव कानपुर नगर सुशील कटियार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन कटियार, छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत कुमार, जिलाध्यक्ष कानपुर देहात बृजेश पाल, जिलाध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण शिव बरन शर्मा, जिला महामंत्री फतेहपुर बलवंत सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष फतेहपुर बृजेन्द्र निषाद, शमीम अहमद, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य शिव बहादुर समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का विलय कर सदस्यता ग्रहण की।
लखनऊ के तुषार मिश्रा ने पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अ.भा. पिछड़ा वर्ग महासंघ के राष्ट्रीय सचिव सियाराम मौर्य, मो. सद्दीक अखवी अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासंघ (विमुक्त घुमन्तु अर्धघुमन्तु) ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश आजमानी, पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी, नितिन शर्मा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!