आज शाम 5 बजे नीतीश लेंगे सीएम पद की शपथ, सुशील फिर बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

Rishi
Published on: 26 July 2017 9:15 PM IST
आज शाम 5 बजे नीतीश लेंगे सीएम पद की शपथ, सुशील फिर बनेंगे उपमुख्यमंत्री!
X

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में भाजपा शामिल होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ ही देर बाद नीतीश राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, और शपथ समारोह गुरूवार शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीँ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद देर शाम रांची चले गए हैं, वहां वो चारा घोटाले की सुनवाई का सामना कर रहे हैं।

बीजेपी नेता जेपी नड्डा, अनिल जैन पर्यवेक्षक बन जा रहे हैं पटना, विधायकों के साथ करेंगे चर्चा। सीएम नीतीश के घर लगा एनडीए नेताओं का जमावड़ा।

बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने अग्रिम व्यवस्था तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहने का अनुरोध किया है। राजभवन द्वारा जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकृत करते हुए, अग्रिम व्यवस्था तक नीतीश से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अनुरोध किया गया है।

बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना और मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र दे दिया था।

ये भी देखें:महागठबंधन में दरार! नीतीश के इस्तीफे पर मोदी ने दी बधाई, BJP दे सकती है समर्थन!

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां कहा, "बिहार में नीतीश के नेतृत्व में अगर कोई भी सरकार बनती है, तो भाजपा उसका समर्थन करेगी। भाजपा विधानमंडल दल नीतीश कुमार को बतौर नेता विश्वास प्रकट करती है।"

सुशील ने बताया कि इसकी सूचना टेलीफोन के जरिए नीतीश कुमार को भी दे दी है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भी सरकार में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस फैसले से राज्यपाल को भी अवगत करा दिया जाएगा।

ये भी देखें:बोले लालू : 302 के आरोपी हैं नीतीश, डर से गए बीजेपी के साथ

बिहार में भ्रष्टाचार के एक मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को लेकर हुए विवाद के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही महागठबंधन की 20 महीने पुरानी सरकार गिर गई।

इसके पूर्व मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी भी हाल में बिहार में मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी छवि के अनुरूप भ्रष्टाचार को लेकर नहीं झुके। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके इस कदम का स्वागत करता है।

ये भी देखें:भाजपा बिहार में मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं : सुशील मोदी

भाजपा के सरकार बनाने से संबंधित एक प्रश्न पर उन्होंने कहा, "कोई विधायक बिहार में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता है। ऐसे में भाजपा के विधानमंडल की बैठक में तीन लोगों की एक समिति बनाई गई है, जो बिहार में नए सियासी समीकरण और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय स्थापित करेगा।"

इस समिति में सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

मोदी ने बढाया दोस्ती का हाथ

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार द्वारा बुधवार को इस्तीफे की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जुड़ने के लिए’ नीतीश को बधाई दी। मोदी ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “देश के, विशेष रूप से बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक होकर लड़ना, आज देश और समय की मांग है।”

क्या है सत्ता का समीकरण

सूबे में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटें चाहिए। जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस ने पिछले चुनाव के समय महागठबंधन बनाया था। इसमें जेडीयू की 71, आरजेडी की 80 और कांग्रेस की 27 सीटें हैं, जिनका कुल योग होता है 178 सीटें। यदि नीतीश एनडीए में शामिल होते हैं, तो जेडीयू की 71, बीजेपी की 53, आरएलएसपी और एलजेपी की 2-2 और हम की एक सीट को मिलाकर कुल योग होगा 129 जो बहुमत से सात सीट ज्यादा है।







Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!