केजरीवाल को खौफ, मोदी को हराएं वरना 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर केन्द्र में अगली सरकार भाजपा की बनी तो नरेन्द्र मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे क्योंकि फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा।

राम केवी
Published on: 24 March 2019 9:01 PM IST
केजरीवाल को खौफ, मोदी को हराएं वरना 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा
X

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर केन्द्र में अगली सरकार भाजपा की बनी तो नरेन्द्र मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे क्योंकि फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा।

हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप

केजरीवाल ने मोदी पर देश चलाने के लिए तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से भगवा दल की हार सुनश्चित करने को अपील की।

ये भी देखें : ड्यूटी को सजा न समझे, बल्कि चुनौती समझकर कार्य करें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

अनंतकाल के लिए हो जाएंगे पीएम

उन्होंने कहा, ‘‘ आज, हर देशभक्त का लक्ष्य मोदी सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने से रोकना होना चाहिए..अगर भाजपा 2019 में सत्ता में आई तो, वह (मोदी) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे।’’ केजरीवाल ने आगाह किया कि अगर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा। किताब ‘वादा फरामोशी’ का विमोचन करते समय उन्होंने यह बयान दिया। यह किताब नीरज कुमार, संजय बासू और शशि शेखर ने लिखी है।

ये भी देखें : सपना चौधरी का पार्टी में शामिल होने से इंकार, कांग्रेस ने दिखाए प्रूफ

मोदी विरोधी देश विरोधी हो जाता है

मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में एक मुस्लिम परिवार की बर्बरता से की गई पीटाई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बिना किसी कारण के पीटा जा रहा है, उत्पीड़ित किया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज, जो भी मोदी सरकार पर सवाल उठाता है उसे ‘‘देश-विरोधी’’ घोषित कर दिया जाता है।’’ दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

भाषा

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!