मोदी युग में लालटेन युग का हुआ समापन: डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी युग में लालटेन युग का अंत हो गया है। मोदी जी की प्रेरणा से आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया है।

Aditya Mishra
Published on: 27 April 2019 9:06 PM IST
मोदी युग में लालटेन युग का हुआ समापन: डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय
X

लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी युग में लालटेन युग का अंत हो गया है। मोदी जी की प्रेरणा से आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती आज समाजवादी पार्टी के मंच पर बिना किसी भय के जा पा रही हैं, यह उत्तर प्रदेश की अच्छी कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। हरदोई की विजय संकल्प रैली में डॉ पांडेय ने कहा कि अवध क्षेत्र में प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आज लोग इकट्ठा हुए हैं जिससे विरोधियों की नींद उड़ गई है।

काशी में प्रधानमंत्री का नामांकन पूरे देश-दुनिया ने देखा है। विश्व के सबसे ताकतवर नेता अब नरेंद्र मोदी जी हैं। नरेंद्र मोदी विकास का पर्याय है गांव, गरीब, किसान, नौजवान के जीवन में खुशहाली लाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है।

ये भी पढ़ें...‘जवाहरबाग जैसे जंगल राज चलाने वाले प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलने के हकदार नहीं’- महेंद्र नाथ पाण्डेय

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!