जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा वैसे-वैसे भाजपा की सीट भी बढ़ रही: महेंद्र पांडेय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ा है और प्रदेश ने जातिवादी राजनीति पर करारा प्रहार किया है।

Shivakant Shukla
Published on: 6 May 2019 9:35 PM IST
जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा वैसे-वैसे भाजपा की सीट भी बढ़ रही: महेंद्र पांडेय
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में 74 सीटे जीतने का लक्ष्य भी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है।

डा0 पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दलित, वंचित, शोषित, पिछड़े, गरीब, नौजवान, महिलाओं, किसानों सहित समाज के सभी वर्गो ने आज एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें— हाईकोर्ट का फैसला: शादी के एक साल के भीतर आपसी सहमति से तलाक न

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ा है और प्रदेश ने जातिवादी राजनीति पर करारा प्रहार किया है। जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप आर्थिक और सामरिक रूप से शक्ति सम्पन्न भारत निर्माण के लिए मतदान किया है। भाजपा की विजय यात्रा आगे बढ़ते हुए 23 मई को फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार रूप देगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!