TRENDING TAGS :
लोकसभा चुनाव महापरिवर्तन का सन्देश: अखिलेश
उन्होंने कहा कि सन् 2019 में होने वाले चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है। इसमें निकट भविष्य में देश और जनहित में होने वाले महापरिवर्तन का भी संदेश है। भाजपा इधर-उधर की बात करना छोड़े और यह बताए कि उसके वायदों का क्या हुआ?
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से जनता में नया उत्साह है। भाजपा की वादाखिलाफी और फरेबी राजनीति से ऊबी जनता अब किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी और कारोबारियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी।
अखिलेश ने कहा कि सन् 2019 में होने वाले चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है। इसमें निकट भविष्य में देश और जनहित में होने वाले महापरिवर्तन का भी संदेश है। सत्ता पक्ष को हवाई बातों के आसमान से उतर कर कड़वी जमीनी सच्चाई का सामना करना ही होगा।
ये भी पढ़ें- वकील मधुकर मिश्रा पुराने केस में सरेंडर कर गया जेल, बार एसोसिएशन ने किया निलंबित
उन्होंने आज कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकतंत्र का पहला नियम बदलाव है। लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए हमें उम्मीद और एकता के लिए मतदान करना है। हम संकल्प लेते है कि गरीबों और किसानों के लिए काम करेंगे। साथ ही नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं को सशक्त बनाएंगे। समाजवादी पार्टी अपने काम के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी जबकि भाजपा की हालत पतली हैं। इसीलिए कागजी हमला करके भाजपा समझती है कि वह युद्ध के मैदान में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में 15-15 वर्षों तक राज करने के बाद भी उतने काम नहीं हो सके जितना समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए हैं। झूठ, फरेब, छल, धोखा और विश्वासघात ये कोई काम नहीं है जिस पर भाजपा ने अपना एकाधिकार बना रखा है। सच्चाई तो यह है कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ने कुछ नहीं किया है। जो जनहित की योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं भाजपा उनको ही अपना नाम देकर चला रही है। खाद निकाल कर किसान की बोरी से लूट कर भाजपा सरकार किसानों को कर्जमाफी का धोखा दे रही है।
ये भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: ED ने की गौतम खेतान की 8.4 करोड़ की संपत्ति कुर्क
उन्होंने कहा कि सन् 2019 में होने वाले चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है। इसमें निकट भविष्य में देश और जनहित में होने वाले महापरिवर्तन का भी संदेश है। भाजपा इधर-उधर की बात करना छोड़े और यह बताए कि उसके वायदों का क्या हुआ? जनता ने तय कर लिया है कि वह अब भाजपा से पूरा हिसाब लेगी और समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने तथा भाजपा को करारी शिकस्त देने में तनिक भी संकोच नहीं करेगी।
अखिलेश ने मुआवजे की मांग की
अखिलेश यादव ने मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मछेरान में गत 6-7 मार्च को लगभग 189 मकानों के आग में जलकर राख होने की घटना पर दुःख जताते हुए पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- पूर्वांचल डॉन बृजेश सिंह की पेशी, सांसद विनोद सोनकर को जमानत
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि गरीब परिवारों को 5-5 लाख रूपए की तत्काल मदद दी जाए ताकि वे पुनः अपनी गृृहस्थी बसा सके। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस अग्निकांड की जांच की भी मांग की है क्योंकि इस काण्ड में भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के नेताओं की संलिप्तता की भी आशंकाएं है
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


