TRENDING TAGS :
किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि देश का चुनाव है: प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह
भारतीय जनता युवा मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विधायक महामंत्री पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, विधायक डा. नीरज बोरा, युवा नेता नीरज सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
लखनऊ: प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि चुनाव का वक्त आ गया है। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। यह चुनाव किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि देश की 130 करोड़ जनता द्वारा अपने देश को विकास एवं मजबूत देश के निर्माण का चुनाव है। आपका एक-एक वोट जहां राजनाथ सिंह की जीत सुनिश्चित करेंगा वहीं भारत का भविष्य निर्माण करेगा।
इसलिए हर युवा की जिम्मेदारी है कि वह एक-एक वोट पर जाये इसकी जिम्मेदारी ले। आज देश में भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी का माहौल बना है। लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया है। आज आप किसी मोहल्ले में चले जायें और भारत माता की जय बोलिये तो लोग समझ जायेंगे कि ये भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं|
ये भी पढ़ें— देश के 11 राज्यों में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से ज़्यादा: NSSO रिपोर्ट
भारतीय जनता युवा मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विधायक महामंत्री पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, विधायक डा. नीरज बोरा, युवा नेता नीरज सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
आज मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी समझ गया है कि अगर भारत की तरफ आंख उठा कर देखा तो उसकी खैर नहीं। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद वहां दहशत का माहौल है, यह सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से हो सका है जबकि कांग्रेस की सरकारें आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने का कार्य किया करती थी। आज हमारा संकल्प पत्र जहां एक करोड़ 30 लाख जनता के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है वहीं कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ एक व्यक्ति की भाषा बोलता है।
ये भी पढ़ें— पूर्व सैनिकों का कथित पत्र महागठबंधन की निराशा का प्रतीक: जावड़ेकर
जहां कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश तोड़ने की बात कही गयी हैं, और एएफएसए जैसे कानून को हटाने की बात कही गयी है, भाईयों यह कानून हट जाने से हमारे सैनिकों का हाथ बंधने का काम होगा और हमारे सैनिकों पर और हमले होंगे तथा वह कुछ नहीं कर पायेंगे और इससे सैनिकों का मनोबल टूटेगा। आज जहां कांग्रेस देश के विरोधियों के साथ खड़ी है वहीं प्रदेश में महागठबंधन भी उन्हीं के रास्ते चल रहा है।
जहां बसपा सरकार में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ वही सपा सरकार में गुण्डों का बोलबाला था। आज योगी जी की सरकार में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है वहीं कानून व्यवस्था भी पटरी पर आ गई है। पंकज सिंह ने कहा कि लखनऊ के सांसद और गृहमंत्री ने भी लखनऊ का विकास करने में हर संभव प्रयास किया है।
ये भी पढ़ें— स्टेट पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल में खाली चल रहे पदों पर जवाब तलब
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!