TRENDING TAGS :
छठा चरण : 189 दागी प्रत्याशी मैदान में, 374 करोड़ के साथ सिंधिया सबसे आगे
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 प्रदेशों की 59 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। इस चरण में 189 यानी 20 फीसदी दागी उम्मीदवार मैदान में हैं। 146 यानी 15 फीसदी प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं।
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 प्रदेशों की 59 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। इस चरण में 189 यानी 20 फीसदी दागी उम्मीदवार मैदान में हैं। 146 यानी 15 फीसदी प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं।
इस चरण में 311 करोड़पति उम्मीदवार भी मैदान में हैं। मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 374 करोड़ की संपत्ति है। वे छठे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
ये भी देखें : अमेठी: गोद लिए गांव का रास्ता भूल गए राहुल, लोग सालों से कर रहे इंतजार
उच्च संपत्ति उम्मीदवारों: उच्चतम संपत्ति के साथ शीर्ष 3 उम्मीदवारों का विवरण नीचे दिया गया है:
क्र.सं. | नाम | राज्य | चुनाव क्षेत्र | पार्टी | जंगम संपत्ति (रुपये) | अचल संपत्ति (रुपये) | कुल आस्तियों (रु) | पैन को देखते हुए |
1 | ज्योतिरादित्य एम सिंधिया | मध्य प्रदेश | GUNA | कांग्रेस | 45,58,00,245 | 3,28,98,18,500 | 3,74,56,18,745 374 करोड़ + | Y |
2 | गौतम गंभीर | दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र | पूर्वी दिल्ली | बी जे पी | 1,19,15,87,789 | 28,00,00,000 | 1,47,15,87,789 147 करोड़ + | Y |
3 | वीरेंद्र राणा | हरयाणा | गुडगाँव | इनेलो | 80,05,63,217 | 22,53,00,000 | 1,02,58,63,217 102 करोड़ + | Y |
यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में कही गई है।
एडीआर ने छठे चरण में चुनाव लड़ रहे 979 में से 967 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है।
ये भी देखें : शाहिद अफरीदी असली वाली उम्र बता रहे हैं, यकीन मानिए बुढा गए हैं
कितने दागी
पार्टी कुल उम्मीदवार कितने दागी कितनों पर गंभीर आपराधिक केस
भाजपा 54 26 18
कांग्रेस 46 20 12
बसपा 49 19 17
शिवसेना 16 5 5
निर्दलीय 307 34 27
उच्च देनदारियों वाले उम्मीदवारों को: उच्च देनदारियों के साथ शीर्ष 3 उम्मीदवारों का विवरण नीचे दिया गया है:
क्र.सं. | नाम | राज्य | चुनाव क्षेत्र | दल का नाम | कुल आस्तियों (रु) | देयताएं (रु) | विवादित देनदारियों (रु) | पैन को देखते हुए |
1 | गौतम गंभीर | दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र | पूर्वी दिल्ली | बी जे पी | 1,47,15,87,789 147 करोड़ + | # 34,20,35,860 34 करोड़ + | 1,32,65,953 1 करोड़ + | Y |
2 | सुरेंद्र कुमार चिकारा | हरयाणा | सोनीपत | इनेलो | 40,66,48,321 40 करोड़ + | 16,45,47,432 16 करोड़ + | 0 | Y |
3 | श्रुति चौधरी | हरयाणा | भिवानी महेंद्रगढ़ | कांग्रेस | 1,01,61,18,000 101 करोड़ + | 15,10,84,000 15 करोड़ + | 0 | Y |
संपत्ति 1 करोड़ रु. से ज्यादा
पार्टी उम्मीदवार करोड़पति उम्मीदवार
भाजपा 54 46
कांग्रेस 46 37
बसपा 49 31
आप 12 6
निर्दलीय 307 71
ये भी देखें : भौकाली वरुण- संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं
सबसे ज्यादा संपत्ति वाले तीन उम्मीदवार
गुना से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 374 करोड़ रु. से ज्यादा की संपत्ति है।
पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर की संपत्ति 147 करोड़।
गुरुग्राम से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार वीरेंद्र राणा की संपत्ति 102 करोड़ है।
पुरुलिया से शिवसेना के उम्मीदवार राजीव महतो की संपत्ति शून्य।
तीन सबसे ज्यादा देनदारी वाले उम्मीदवार
उम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य देनदारी (करोड़ रु. में)
गौतम गंभीर भाजपा पूर्वी दिल्ली 34
सुरेन्द्र कुमार छिकारा इंडियन नेशनल लोकदल सोनीपत(हरियाणा) 16
श्रुति चौधरी कांग्रेस भिवानी महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) 15
ये भी देखें : शाहिद अफरीदी असली वाली उम्र बता रहे हैं, यकीन मानिए बुढा गए हैं
एक नजर इधर भी
83 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
395 (41%) उम्मीदवार 5 से लेकर 12 तक पढ़े हैं।
509 (53%) उम्मीदवार स्नातक हैं।
10 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने पढ़ाई नहीं की।
340 (34%) उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 के बीच है।
465 (48%) उम्मीदवारों की उम्र 41 से 60 साल के बीच है।
153 (16%) उम्मीदवारों की उम्र 61 से 80 साल के बीच है।
2 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!