TRENDING TAGS :
सूबे के सरकारी चिकित्सकों को शीघ्र ही मिलेगा एनपीए - मुख्य सचिव
लखनऊः प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के शिष्ट मण्डल ने मुख्य सचिव से मिलकर अपनी मांगों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। चर्चा बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। मुख्य सचिव ने माँग-पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकारी चिकित्सकों की मांगों को सम्बन्धित को आदेशित करने का निर्देश दिया। नॉन प्रैक्टिस पे/भत्ता के मुददे को औचित्यपूर्ण एवं अति आवश्यक बताते हुए मुख्य सचिव ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए यथाशीघ्र आगामी कैबिनेट बैठक में रखने का आश्वासन दिया।
सेवा निवृत्ति की आयु के सम्बन्ध में विकल्प देने को औचित्यपूर्ण बताते हुए आवश्यक कार्यवाही का समर्थन किया। चिकित्सालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघ के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने संवर्ग के चिकित्साधिकारियों की मंशा से अवगत कराते हुए पूरे संवर्ग की ओर से पुष्पगुच्छ प्रदान कर सेवा विस्तार के लिए मुख्य सचिव को बधाई दी।
प्रतिनिधि मण्डल में डा. अशोक कुमार यादव अध्यक्ष, डा. अमित सिंह महासचिव, डा. आशुतोष कुमार दुबे उपाध्यक्ष मुख्यालय, डा. विनय कुमार सिंह यादव उपाध्यक्ष, डा. अनिल कुमार त्रिपाठी अपर महासचिव तथा डा. उमेश सचान सम्मिलित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!