TRENDING TAGS :
स्मृति ईरानी ने मऊ के गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय पर साधा निशाना, कहा- 'बलात्कारी'
गठबंधन प्रत्याशी के आरोप पर कहा कि उसकी मुखिया एक महिला है उनको सोचना चाहिए कि मऊ के लोगो को निर्णय लेना है कि क्या उनका सांसद एक आरोपी और बलात्कारी होगा। इसको आप लोगो को सोचना है।
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के नगर क्षेत्र के जीवनराम छात्रावास के मैंदान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रुप में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सामिल हुई। साथ ही घोसी लोकसभा सीट के प्रत्याशी हरिनारायण राजभर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें— छठे चरण का चुनाव: 7 राज्यों की 59 सीटों पर प्रचार थमा, 12 मई को है मतदान
जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से स्मृति ईरानी ने कहा कि काग्रेस का घंमण सर चढ कर 2014 में बोल रहा था। काग्रेसियों ने कहा था कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बनेगा। लेकिन देश के असंख्य लोगों ने अपना मत दे कर चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया। इसके बाद काग्रेस के उपहास और अपमान का सामना मोदी को करना पङा। काग्रेसियों ने मोदी और उनके मां को भी लल्जित किया। साथ ही नए हिंदुस्तान को बनाना है केंद्र मोदी सरकार को लाना है नारे को बुलन्द किया।
स्मृति ईरानी ने कहा कि जिसके ऊपर गरीबो का आशीर्वाद हो उसका इटली वाले कुछ नही बिगड़ सकते है। कांग्रेस ने जो 55 साल में नही कर पाया। उसको बीजेपी ने 5 साल में कर दिखाया। 33 करोड़ खाते खोलने का काम किया। कांग्रेस ने देश का खजाना लूटा है। जीजा साल दोनों इंटरव्यू दे रहे है। जनता भी समझदार हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी हरिनारायण राजभर के नाम में ही नारायण लगा हुआ हैं। उसकों हमारी क्या जरूरत है। जो लोग मोदी को अपमानीति करने का काम किया है। उनकों जनता जबाव देगी। काग्रेस के घरों में घी के दीपक जलाते थे तो गरीब के घर की महिलाएं रात के अंधेरा में उजाला तलासती थी।
ये भी पढ़ें— गरीब बच्चों को निःशुल्क इलाज न मिलने पर हाईकोर्ट ने पूछा, क्या कदम उठाए
आज हर घर मे सरकार ने शौचालय बनाने काम किया है। साथ ही गरीब माताओं को सिलेंडर देने का काम किया। एक तरफ महामिलावटी लोग है। गठबंधन प्रत्याशी के आरोप पर कहा कि उसकी मुखिया एक महिला है उनको सोचना चाहिए कि मऊ के लोगो को निर्णय लेना है कि क्या उनका सांसद एक आरोपी और बलात्कारी होगा। इसको आप लोगो को सोचना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!