अर्शिन मसजोदी: बचपन में ही गंवा बैठी थी पांचों उंगलियां, ऐसे बनी मिस कनाड़ा

Aditya Mishra
Published on: 11 Sept 2018 7:09 PM IST
अर्शिन मसजोदी: बचपन में ही गंवा बैठी थी पांचों उंगलियां, ऐसे बनी मिस कनाड़ा
X

नई दिल्ली: पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है मंजिल उन्हीं को मिलती है। जिनके सपनों में जान होती है। इस उदाहरण को मिस कनाड़ा, अर्शिन मसजोदी ने सच साबित कर दिखाया है। वह 42 देशों की सुन्दरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस कनाड़ा बनी थी। उनका आधा जीवन संघर्षों में ही बीता है। दिल्ली में 16 सितंबर को फेस आफ ब्यूटी इंटरनेशनल-2018 का ग्रेंड फिनाले होगा। जिसमें वह कनाड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी।

हादसे में झुलस गया था आधा शरीर

अर्शिन मसजोदी के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके पीछे की दास्तां काफी दुखभरी है। जिंदगी के जख्मों ने उसे आंसू और जिद ने जज्बा दिया। बचपन में मिक्सचर में उसका हाथ आ गया, जिससे दायें हाथ की पांचों अंगुलियां कट गईं। जब वह 15 साल की थी, तब एक दिन घर में अकेली थी।

घर में धमाका हो गया और आग लग गई। इस हादसे में वह 55 फीसद तक झुलस गई। चेहरा काफी हद तक बच गया था। इलाज भी बड़ी मुश्किल से हुआ। लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी तकदीर को नए सांचे में रखकर उसने खुद को बड़ी खूबसूरती से तराशा। उसने आगे चलकर सुन्दरता के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया।

ऐसे बनी कनाडा की ब्यूटी क्वीन

अर्शिन ने बताया, कई वर्षों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई। मगर उसने हौसला जुटाया। उसी हाथ को मिलाकर लोगों का अभिवादन करती, जिसकी अंगुलियां कट गई थीं। जिंदगी ने जो मुश्किलें दी, उन्हें हराने के लिए ब्यूटी कांस्टेट में आई। उसके हौसले पर कई डॉक्यूमेंट्री भी बनी। कनाडा के ब्यूटी कांटेस्ट में नेशनल विजेता बनी और अब अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने की उम्मीद से भारत आई हैं। यही हौसला देख अर्शिन को इस कांटेस्ट के लिए चुना गया।

फेस आफ ब्यूटी इंटरनेशनल -2018 का ग्रेंड फिनाले 16 को

दिल्ली में 16 सितंबर को फेस आफ ब्यूटी इंटरनेशनल-2018 का ग्रेंड फिनाले होगा। यह घेवरा के सिटी पार्क रिसार्ट में होगा। इससे पहले भारत भ्रमण के तहत इन कांटेस्ट में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी सोमवार को बहादुरगढ़ के वैश्य कालेज में महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम में पहुंची। इनका यहां पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने हरियाणवी गीतों खूब डांस किया।

ये भी पढ़ें...फ़ीस के लिए नहीं थे पैसे, पिता लगाते थे रेहड़ी, ऐसे बन गये करोड़पति

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!