TRENDING TAGS :
Fire Pan: फायर पान का क्रेज खूब है, आखिर उसमें ऐसा क्या है जिसे खाने पर मुंह नहीं जलता आइए जानते है यहां...
Fire Pan: आजकल पान का भी क्रेज बना हुआ है, इसे खाने वाला यह तो सोचता ही होगा की आखिर कैसे इसे जलता हुआ खा तो लेते है पर मुंह नहीं जलता। ये फायर पान कहा मिलता है? क्या दाम है आइए जानते है सब कुछ....
Fire Pan: भारत का पान से अलग ही रिश्ता है। आपको यहां पान के अलग अलग किस्म के बारे में जान सकते है। यहां पानों की वैरायटी देखने को मिलती है। भारत मे खाना खाने के बाद पान खाना एक चलन है जिसे ज्यादातर लोग फॉलो करते है। आज भी नवाबों के शहर लखनऊ मे बारात का स्वागत पान से किया जाता है। इसी के साथ भारत की सबसे धर्मिक और प्राचीन नगरी बनारस हैं। जहां का पान विश्व प्रसिद्ध है।
इसी के साथ आज कल फायर पान काफी ट्रेंड में है। बड़े बड़े शहरों से लेकर हर प्रदर्शनी मेले में फायर पान को खाने का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट किया जा रहा है। आप देखेंगे कि इस पान को आग लगाकर सीधा खाने वाले के मुंह मे रख दिया जाता है। फायर पान देखकर मन में सवाल उठना जायज है। जैसे - क्या फायर पान खाने से बाद मुंह जलता है? कहां मिलता है यह पान आखिर किस दाम में मिलता है ये पान में आग कैसे लगता है? आइए आपको इन सभी सवालों के जवाब देते है।
क्या दाम पर मिलता है फायर पान?
फायर पान का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। पसंद करने के अलावा इसका ट्रेंड करना भी प्रसिद्धि का कारण है। यह पान लगभग हर जगह मिलता है।हालांकि, जगह जगह के प्रभाव से कीमतों में उतर चढ़ाव देखने को मिलता है। जैसे कही यही पान 20 से 30 रुपए/- में मिलता है। यही बड़े जगहों पर यह पान 200 से 600 में मिलता है। इतना महंगा पान खाना भी केवल भारत के लोगों की दीवानगी है। कुछ लोग लेकिन खाली वायरल के ट्रेंड में फेमस होने के लिए भी इस पान को सिर्फ वीडियो बनाने के लिए खाते है।
फायर पान कैसे पकड़ता है आग?
फायर पान पिछले 10-15 सालों से आया है। पान मे जो भी सामग्री डाली जाती है उसके साथ साथ उसमे पिसी हुई लॉन्ग, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और शूगर का मिक्सर डाला जाता है। इसी मिश्रण मे लाइटर से आग लगायी जाती है तो यह फ्लेम पकड़ लेता है और तुरंत खाने वाले के मुंह में डाल देते है तो आग बुझ जाता है।
फायर पान से क्यों नहीं जलता मुंह?
फायर पान मे महीन पीसा हुआ लॉन्ग, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और शूगर का सम्मिश्रण डाला जाता है। इस मिश्रण में लगी आग 2 या 3 सेकंड के लिए ही जाती है। फ्लेम पकड़ते ही पान मुंह में रख दिया जाता है इतनी देर मे फ्लेम बुझ जाती है। आसान शब्दों में कहा जा सकता है कि फायर पान मुंह में आग नहीं लगाता है। मुंह में पहुंचते ही पान का आग बुझ जाती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!