गणेश चतुर्थी पर चूहा दिखना शुभ या अशुभ?

photo credit: social media
भारतभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह उत्सव इस साल 27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा।
गणेश उत्सव के दौरान अचानक दिखाई देने वाला चूहा शुभ संदेश माना जाता है। इसे नजरअंदाज करना सही नहीं माना जाता।
चूहे के दर्शन का अर्थ है कि आपके जीवन से कठिनाइयां दूर होने वाली हैं और भगवान गणेश का आशीर्वाद आपके साथ है।
चूहे के दर्शन का अर्थ है कि आपके जीवन से कठिनाइयां दूर होने वाली हैं और भगवान गणेश का आशीर्वाद आपके साथ है।
यदि सफेद चूहा दिखाई दे, तो इसे विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और खुशहाली आएगी।
अगर चूहा घर से बाहर निकल रहा है, तो यह संकेत देता है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां दूर हो रही हैं।
चूहा अपने साथ घर में सुख-समृद्धि और नए अवसर लेकर आता है। इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा आने का संकेत माना जाता है।
चूहे की दिशा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिस दिशा में चूहा जाता है, उसके आधार पर घर की खुशहाली और सफलता का संकेत मिलता है।
सनातन धर्म में हर वस्तु या जीव का कोई संदेश होता है। गणेश उत्सव में चूहे के दर्शन को खास महत्व दिया जाता है।
गणेश चतुर्थी में चूहे के दर्शन से भक्तों का विश्वास और भक्ति बढ़ती है। यह भगवान गणेश के आशीर्वाद और घर में सुख-शांति का प्रतीक बनता है।