Shardiya Navratri 2025: अपनाएं ये शुभ वास्तु टिप्स, घर में आएगी सुख-समृद्धि

PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA
शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। इस पावन अवसर से पहले कुछ खास वास्तु टिप्स अपनाना बहुत जरूरी है।
नवरात्रि से पहले घर की पूरी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
रसोई और पूजा स्थल की विशेष सफाई करें। नवरात्रि के नौ दिन दक्षिण-पूर्व दिशा में दीपक जलाएं।
अग्नि कोण में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता रानी की कृपा बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार नवरात्रि में कलश स्थापना हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही करें।
मुख्य द्वार को आम के पत्तों के तोरण और स्वास्तिक से सजाएं। यह शुभ ऊर्जा को घर में प्रवेश दिलाता है।
लाल और पीले रंग की रंगोली और फूलों से घर को सजाएं। इससे घर में मां दुर्गा का वास माना जाता है।
पूजा स्थल पर लाल, पीला या नारंगी कपड़ा बिछाएं। ये शुभ रंग समृद्धि और मां दुर्गा की कृपा आकर्षित करते हैं।