अलग हुईं हिमांशी खुराना-आसिम रियाज की राहें, धर्म के चलते किया ब्रेकअप

Himanshi-Asim (Photo Courtesy- Social Media)
बिग बॉस 13 के मशहूर कपल ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
ये कपल और कोई नहीं बल्कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना हैं।
दोनों की जोड़ी बिग बॉस 13 से खूब पसंद की जाती है।
फैंस प्यार से दोनों को 'आसिमांशी' कहकर बुलाते थे।
ब्रेकअप की जानकारी हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर दी है।
हिमांशी ने आसिम से अलग होने की वजह धर्म बताई है।
हिमांशी ने पोस्ट में लिखा- हां, हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है।
हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।
अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपने प्रेम का त्याग कर रहे हैं।
हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं... हिमांशी।
इस खबर ने दोनों के फैंस का दिल तोड़ दिया है।