टीवी के ये भाभी-बहनोई रियल लाइफ में हैं लाइफ पार्टनर

photo credit: social media
टीवी की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने पहले छोटे पर्दे पर भाभी-बहनोई का रोल निभाया और बाद में रियल लाइफ में पति-पत्नी बन गए।
दिव्यांका और विवेक की शादी को पूरे 9 साल हो चुके हैं। दोनों आज भी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिने जाते हैं।
इनकी पहली मुलाकात टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। इसी शो ने दोनों की जिंदगी बदल दी।
शो में विवेक दहिया ने इंस्पेक्टर अभिषेक की भूमिका निभाई थी, जबकि दिव्यांका शो की मुख्य अभिनेत्री थीं।
पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
विवेक हमेशा कहते हैं कि उनकी शादी अरेंज मैरिज है, क्योंकि दोनों परिवारों ने रिश्ता तय किया था।
वहीं दिव्यांका बताती हैं कि उनके को-एक्टर ने विवेक से मुलाकात करवाई और यही रिश्ता आगे बढ़ा।
दोनों ने 8 जुलाई 2016 को धूमधाम से शादी की थी। उस वक्त टीवी इंडस्ट्री में यह शादी काफी चर्चा में रही थी।
शादी के 9 साल बाद भी कपल के कोई बच्चे नहीं हैं, लेकिन दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी में पूरी तरह संतुष्ट हैं।
दिव्यांका और विवेक की कैमिस्ट्री फैंस को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह खूब पसंद आती है।
दिव्यांका और विवेक की कैमिस्ट्री फैंस को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह खूब पसंद आती है।