पवन सिंह ने क्यों छोड़ा Rise and Fall? जानें वजह

PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल बीच में ही छोड़ दिया। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है।
पवन सिंह की वजह से शो को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा हो रही थी।
सोर्स के मुताबिक, पवन सिंह की फैमिली खुद उन्हें लेने सेट पर पहुंची और इसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।
शो छोड़ते वक्त पवन सिंह ने साफ किया कि वो कंटेस्टेंट नहीं थे, बल्कि कुछ वक्त के लिए ही शो में शामिल हुए थे।
इससे पहले पहलवान संगीता फोगाट ने भी अपने ससुर के निधन के चलते शो बीच में ही छोड़ दिया था।
शो में पवन सिंह की मस्ती और हंसी मजाक फैंस को खूब पसंद आ रही थी। खासकर उनका आकृति और धनश्री वर्मा के साथ मजेदार अंदाज़।
पवन सिंह ने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया। कभी गानों पर ठुमके तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की बातें शेयर कीं।
एक एपिसोड में उन्होंने हिट भोजपुरी गाने "तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई" पर जबरदस्त डांस किया था।
पूल पार्टी एपिसोड में पवन सिंह और धनश्री वर्मा का डांस खूब चर्चा में रहा। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को भा गई।
Rise and Fall 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। दर्शक इसे फ्री में देख सकते हैं।