सलमान की ये हीरोइन अब बेचती हैं 'चिकन'

photo credit: social media
फिल्म जॉगर्स पार्क से पेरिजाद जोराबियन ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। इस फिल्म में उनकी मासूमियत और खूबसूरती आज भी लोगों को याद है।
1998 में पेरिजाद ने टीवी शो कैप्टन व्योम से अपना करियर शुरू किया। इसमें उन्होंने ‘शक्ति’ का किरदार निभाया और दर्शकों का ध्यान खींचा।
पेरिजाद पॉपुलर टीवी शो श्श्श्श... कोई है में भी नजर आई थीं, जहां उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।
टीवी से पहचान बनाने के बाद पेरिजाद ने 2001 में फिल्म बॉलीवुड कॉलिंग से बॉलीवुड डेब्यू किया।
छोटे करियर में ही पेरिजाद सलमान खान, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।
पेरिजाद मॉर्निंग रागा, एक अजनबी, धूम, मुंबई मैटिनी और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं.
2015 में रिलीज हुई फिल्म कभी अप कभी डाउन उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वह पूरी तरह फिल्मों से दूर हो गईं।
2006 में पेरिजाद ने कंस्ट्रक्शन टाइकून बोमन रुस्तम ईरानी से शादी की. आज उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।
फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद पेरिजाद ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और अपना ब्रांड शुरू किया।
पेरिजाद अब जोराबियन नाम के पैक्ड चिकन ब्रांड की मालकिन हैं, जो आज मार्केट में काफी लोकप्रिय है।