फरहान अख्तर ने खरीदी 3 करोड़ की लग्जरी कार, देखें फोटोज

photo credit: social media
एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर हमेशा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपने कलेक्शन में एक नई मर्सिडीज मेबैक GLS600 जोड़ी है।
हाल ही में फरहान अख्तर को मुंबई की सड़कों पर अपनी नई कार के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर भी उनके साथ नजर आईं।
हाल ही में फरहान अख्तर को मुंबई की सड़कों पर अपनी नई कार के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर भी उनके साथ नजर आईं।
फरहान की मर्सिडीज मेबैक GLS600 की कीमत लगभग 3.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये कार बॉलीवुड सेलेब्स की फेवरेट मानी जाती है।
फरहान ने ये लग्जरी कार दीवाली के खास मौके पर खरीदी है। सोशल मीडिया पर उनकी नई कार की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर की कुल नेटवर्थ करीब 148 करोड़ रुपये है। वे फिल्मों के अलावा कई ब्रांड्स को भी एंडोर्स करते हैं।
मर्सिडीज मेबैक GLS600 कई बॉलीवुड स्टार्स की फेवरेट है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कृति सेनन और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स के पास भी यही मॉडल है।
फरहान एक्टिंग, डायरेक्शन और म्यूजिक तीनों से पैसा कमाते हैं। इसके साथ ही उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जो कई हिट फिल्में बना चुका है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर जल्द फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे। इसमें वो मेजर शैतान सिंह का रोल निभा रहे हैं।
‘120 बहादुर’ 1962 की रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित वॉर ड्रामा फिल्म है। इसे रजनीश घई डायरेक्ट कर रहे हैं और फरहान खुद भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फरहान अख्तर की ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। फैंस बेसब्री से उनके इस दमदार किरदार का इंतजार कर रहे हैं।