हर्षवर्धन राणे को क्यों पसंद है रोमांटिक रोल्स?

PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA
एक्टर हर्षवर्धन राणे को फिल्म सनम तेरी कसम से पहचान मिली थी। अब वो अपनी नई रोमांटिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा मैंने अपने पिता को 5-6 पार्टनर्स के साथ देखा। उनके प्यार और इमोशनल बॉन्ड को देखकर मैंने रिश्तों को समझना सीखा।
एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की भावनाओं को समझा, लेकिन कभी उन्हें असहज नहीं होने दिया। ये अनुभव उनके रोमांटिक किरदारों में झलकता है।
नई फिल्म में हर्षवर्धन की जोड़ी सोनम बाजवा के साथ बनी है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
एक दीवाने की दीवानियत को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाद रंधावा और सचिन खेडकर भी अहम किरदारों में हैं।
हर्षवर्धन ने 2016 में सनम तेरी कसम से डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म उस वक्त फ्लॉप रही, लेकिन गाने सुपरहिट हुए।
2025 में सनम तेरी कसम को फिर से रिलीज किया गया तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ की कमाई की और हर्षवर्धन की लोकप्रियता बढ़ गई।