पीरियड क्रैम्प्स के लिए बेहद असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे

(Photo Courtesy- Social Media)
पीरियड्स का दर्द सहना कोई आसान काम नहीं है।
हर महीने लड़कियां इस दर्द का अनुभव करती हैं।
सर्दियों के दिनों में पीरियड क्रैम्प्स और भी बढ़ जाते हैं।
अगर आप भी पीरियड क्रैम्प्स से परेशान रहती हैं तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
ये घरेलू नुस्खे आपके दर्द को कम करने में मदद करेंगे।
आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ खाने से तुरंत आराम मिलता है।
पीरियड्स के दौरान गर्म पानी का सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है।
तनाव कम करें, क्योंकि जितना ज्यादा आप तनाव में रहेंगी उतना ही ज्यादा पीरियड्स में पेट दर्द की अनुभूति होगी।
पीरियड क्रैम्प के दौरान हीट पैच या हीट पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हॉट बाथ लेने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।
हर्बल टी जैसे ग्री टी, पेपरमिंट टी, अदरक की चाय भी पीरियड के दर्द के बेहतरीन उपचार हैं।