TRENDING TAGS :
योगी का जलवा ! पहली बार मेयर वाले जिलों में वोटर्स कमल के साथ
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इस साल 16 नगर निगमों में चुनाव हुए। यानी पिछली बार से 4 ज्यादा। यूपी की योगी सरकार ने मथुरा और फैजाबाद और अयोध्या नगरपालिका को मिलाकर अयोध्या नगर निगम बनाया था जबकि अखिलेश राज में सहारनपुर और फिरोजाबाद में नगर निगम बन चुके थे, पर चुनाव नहीं हुआ था। इस बार निकायों के लिए हुए चुनाव में इन 4 नगर निगमों में पहली बार वोटरों ने महापौर पद के लिए मतदान किया। इन सभी शहरों में वोटरों ने कमल खिला दिया है।
ये भी देखें :बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, अयोध्या, आगरा समेत 14 मेयर सीटों पर कब्जा
परिणामों के मुताबिक अनुसार मथुरा, अयोध्या, सहारनपुर और फिरोजाबाद में भाजपा ने जीत दर्ज की है। अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय, मथुरा में मुकेश आर्य बंधु, फिरोजाबाद में नूतन राठौर और सहारनपुर में भाजपा के संजीव वालिया पहले मेयर होंगे। यानी नगर निगम किसी ने बनाया हो लोगों को कमल का साथ ही पसंद आया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!