Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
भाजपा हर बूथ पर दो महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी, तीन दिवसीय मैराथन यात्रा भी होगी
लखनऊ: भाजपा महिला मोर्चा की दो महिला कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय किया जाएगा। जो चुनाव में महिलाओं को बूथ तक ले जा सकें। तीन दिवसीय मैराथन यात्रा भी होगी। संगठन मंत्री सुनील बंसल ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक कर सोमवार को चुनावी तैयारियों का मंत्र दिया।
13 से 15 अक्टूबर तक मैराथन यात्रा
बैठक में तय किया गया कि महिला मोर्चा की प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष और महिला कार्यकर्ताओं की प्रेरणास्रोत राजमाता विजय राजे सिंधिया की स्मृति में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता द्वारा तीन दिवसीय मैराथन यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह यात्रा 13 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी। मैराथन यात्रा सैया से शुरू होकर आगरा, मथुरा वृन्दावन होते हुए कोसी पर समाप्त होगी।
इस मैराथन यात्रा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार के उठाए गए कदम उज्जवला योजना अभियान से जुड़े परिवारों के साथ चाय पे चर्चा होगी। नवमतदाता युवक-युवतियों से संवाद स्वास्थ्य शिविर, बुद्धिजीवी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!