TRENDING TAGS :
बीजेपी का महामंथन शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया आगाज
मेरठ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जिले के सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में दीप जलाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आगाज किया। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के अलावा उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी इस दौरान मौजूद थे। कार्यसमिति की दो दिन की बैठक का समापन कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में शुभारंभ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व सांसद विनय कटियार के साथ अन्य नेताओं ने भी वंदे मातरम को अपना स्वर दिया।
2019 विजय पर फोकस है ये महामंथन
दरअसल, भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र खोजने के लिए मेरठ की धरती पर महामंथन करेगी। कई मायनों में बेहद खास मानी जा रही इस बैठक को असरदार बनाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी रात-दिन एक किए हुए हैं। इस कार्यसमिति में पूरी तरह 2019 विजय को लेकर ही फोकस रहेगा। उद्घाटन सत्र से पहले पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति का एजेंडा, राजनीतिक प्रस्ताव और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!