8 घंटे चलेगी भाजयुमो मैराथन बैठक, तैयार होगा लोकसभा का रोडमैप

sudhanshu
Published on: 20 Oct 2018 9:32 PM IST
8 घंटे चलेगी भाजयुमो मैराथन बैठक, तैयार होगा लोकसभा का रोडमैप
X

कानपुर: भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2019 में भाजयुमो अहम भूमिका निभाने वाला है l बीजेपी के राष्‍ट्रीय और प्रदेश संगठन ने भाजयुमो को बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। सोमवार को भाजयुमो की प्रदेश कार्य समिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत पूरे प्रदेश के पदाधिकारी और गणमान्य मौजूद रहेंगे। 8 घंटे तक चलने वाली मैराथन बैठक में मिशन 2019 का रोड मैप तैयार किया जायेगा। इस बैठक में सोशल मीडिया के जरिये प्रचार प्रसार के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ युवाओं की अहम भूमिका होगी। भाजयुमो की नजर उन वोटरों पर है, जिनका जन्म 2001 में हुआ है और यही वोटर 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे।

तीन चरणों में होगी बैठक

भाजयुमो के प्रदेश प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा ,कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष विकास दुबे ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की यह सबसे बड़ी बैठक होगी। जिसमें पूरे प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष ,जिलाध्यक्ष ,प्रदेश अध्यक्ष शिरकत करेंगे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक तीन चरणों में होगी। पहले चरण में भाजयुमो द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद दो चरणों में चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश कार्य समिति की बैठक लाजपत भवन में होगी और मीडिया को इससे दूर रखा जायेगा। बैठक समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

भाजयुमो है रीढ़ की हड्डी

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा के मुताबिक भाजयुमो भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। भाजयुमो बूथ स्तर पर सोशल मीडिया के जरिये हो या फिर जन-जन तक पहुचाने के अन्य तरीके हो उन्हें अपनाया जायेगा। भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव का खाका तैयार किया जायेगा। यह बैठक बहुत अहम है। इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। जो सभी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। भाजयुमो का युवा बहुत ही ऊर्जावान है। वो अपने कार्यों को बखूबी निभाते हैं और संगठन के लिए दिन रात एक करने वाले कार्यकर्ताओें की पूरी फ़ौज हमारे पास है।

जानकारी के मुताबिक भाजयुमो की नजर उन वोटरों पर है जिनका जन्म 2001 में हुआ है। यही वोटर अब 2019 में पहली बार मतदाता बनेगा। भाजयुमो ऐसे वोटरों को बीजेपी की सदस्यता दिलाने का काम कर रही है। इसके साथ ही भाजयुमो अपने कार्यकर्ताओ को सोशल मीडिया में सक्रिय रहने और फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप के जरिये पार्टी के प्रचार प्रसार के तौर तरीके पर फोकस कर रही है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह सभी मुद्दे रखे जाने हैं।

भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक में विपक्ष के महागठबंधन से निपटने के तरीके भी सुझाये जायेगे। इसके साथ ही विपक्ष पेट्रोलियम पदार्थो के दामो में बढ़ोतरी ,राफेल ,जैसे मुद्दों पर घेर रही है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के जरिये देश की जनता का ध्यान भटकाने की भी योजना तैयार की जाएगी।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!