देश कमजोर होगा तो जाति और व्यक्ति भी कमजोर होंगे: सीएम योगी

sudhanshu
Published on: 24 Sept 2018 9:37 PM IST
देश कमजोर होगा तो जाति और व्यक्ति भी कमजोर होंगे: सीएम योगी
X

लखनऊ: वर्तमान में कुछ लोग भ्रम का वातावरण बनाकर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति या जाति तभी मजबूत होगी जब देश मजबूत होगा, अगर देश कमजोर होगा तो जाति और व्यक्ति भी कमजोर होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा और कांग्रेस के सरकारों में गरीबी राजनीतिक मुद्दा तो थी। पर गरीबी हटाने के लिए इन सरकारों के पास कोई एजेण्डा नहीं था। मोदी की अगुवाई में पहली बार डोकलाम के मुद्दे पर चीन को करारा जबाव दिया गया। सीमाएं सुरक्षित हुई, नक्सलवाद, माओवाद, और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई।

माया और अखिलेश को मजबूत नहीं मजबूर पीएम चाहिए

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव को देश में मजबूत नहीं मजबूर प्रधानमंत्री चाहिए। इसीलिए सपा-बसपा जैसे दल कांग्रेस के साथ गलबहियां कर नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनने से रोकने के लिए कुचक्र रच रहे है। कांग्रेस सिमट गई है, सपा-बसपा का अता-पता नहीं है। वोट बेचकर नोट इक्ठ्ठा करने वाली मायावती दलितों का भला नहीं कर सकती और न ही जाति धर्म के आधार पर सत्ता का राजनीतिक करण करने वाली समाजवादी पार्टी गरीबों का कल्याण कर सकती है।

सपा सरकार में सिर्फ पांच जिलों का विकास

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में केवल 5 जिलों में विकास होता था लेकिन भाजपा सरकार सभी 75 जिलों में विकास कार्य करा रही है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले पस्त है, पुलिस पर गोली चलाने वाले अपराधियों के खिलाफ जब कार्रवाई की जा रही है तो सपा-बसपा को तकलीफ हो रही है। सपा सरकार के खिलाफ कैग की रिपोर्ट में 97 हजार करोड़ के घोटालों की बात सामने आयी है।

भाजपा को दें धन्यवाद, पिछड़ों का बढ़ा सम्मान

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब कांग्रेस पिछड़े वर्गो की पहचान को नकार देती है, पिछड़ो की दुहाई देने वाली सपा भी आपके अस्तित्व को नकार देती है और बसपा लोकतंत्र की नीलामी पर आपको खरिज कर देती है तो ऐसी परिस्थिति में भाजपा को धन्यवाद देना चाहिए जिसमें पिछड़ों का सम्मान बढ़ा है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!