कांग्रेस सबसे खराब पार्टी, इसने हमेशा सांप्रदायिक राजनीति की है : बीजेपी

Rishi
Published on: 16 July 2018 9:12 PM IST
कांग्रेस सबसे खराब पार्टी, इसने हमेशा सांप्रदायिक राजनीति की है : बीजेपी
X

नई दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए इसे 'सबसे खराब सांप्रदायिक पार्टी' करार दिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी को मुस्लिमों के लिए बताया था।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस सबसे खराब सांप्रदायिक पार्टी है। इसने हमेशा सांप्रदायिक राजनीति की है। राहुल ने जो कहा है, वह संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

ये भी देखें : मिलिए पीएम मोदी के जबरा फैन से, प्रतिमा बनाकर कर रहा ऐसी पूजा

जावड़ेकर ने राहुल पर यह हमला ऊर्दू दैनिक में छपी एक रपट के आधार पर किया, जिसमें उन्होंने मुस्लिम बुद्धिजीवियों की एक बैठक में 'कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी' बताया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस केवल मुस्लिम पुरुषों के कल्याण के बारे में सोचती है, न कि मुस्लिम महिलाओं के बारे में।

ये भी देखें : सावधान: इंडिया में बढ़ रहा हार्ट अटैक से मौत का ग्राफ, शोध में हुए चौंकाने वाले खुलासे

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने बहुत हद तक देश को बर्बाद कर दिया है। हम उनकी नीतियों की निंदा करते हैं। सांप्रदायिक नीतियों से देश का भला नहीं होगा। राहुल गांधी को इसपर बोलना चाहिए।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान से इंकार किया है। लेकिन पार्टी की अल्पसंख्यक शाखा के प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी ने सच्चाई बोली है।

जावड़ेकर ने कहा, "कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। इसकी तुष्टिकरण की नीतियों ने देश को बर्बाद किया है। आप धर्म के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों का वितरण करते हैं, जोकि विभाजन के पूरे इतिहास पर आधारित है। कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी है। उनकी सोच विध्वंसक है। शाह बानो मामला इसका बड़ा उदाहरण है कि कांग्रेस एक सांप्रदायिक पार्टी है।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!