भई वाह ! बहुत सुनी मन की बात अब कांग्रेस ला रही दिल्ली की बात, दिल के साथ

Rishi
Published on: 11 April 2017 11:16 PM IST
भई वाह ! बहुत सुनी मन की बात अब कांग्रेस ला रही दिल्ली की बात, दिल के साथ
X

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात के बाद कांग्रेस ला रही है दिल्ली की बात, दिल के साथ। प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली निकाय चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के 90 नेता चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी के नेता ‘दिल्ली की बात, दिल के साथ’ नारे के अनुरूप चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली नगर निगम को अपने बूते धनराशि इकट्ठा कर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की बात करेंगे।

ये भी देखें :टेंशन टाइट : स्मार्ट टीवी, आईफोन्स, एंड्रायड कुछ भी नहीं सेफ, CIA की नजर में है सब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया पार्टी के बड़े नेता सुबह की सैर पर निकलेंगे और पार्को में जाकर लोगों को नगर निगम में सुधार लाने की पार्टी की योजना के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा हम रेहड़ी पटरी लगाने वालों, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात करेंगे।

थरूर नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षा पर बात करने के लिए बुधवार को सुबह 7.0 बजे दक्षिण दिल्ली के जहांपनाह सिटी फोरेस्ट इलाके का दौरा करेंगे। जबकि सलमान खुर्शीद शनिवार की सुबह ताहिरपुर जाएंगे और पैदल चलते हुए लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करेंगे। वहीं गिरिजा व्यास जामा मस्जिद के पास मीना बाजार जाकर रेहड़ी पटरी लगाने वालों से बात।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!