राहुल गांधी को तुरंत बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने और भविष्य की नीतियों को चर्चा की गई।

Dharmendra kumar
Published on: 31 Jan 2021 10:33 PM IST
राहुल गांधी को तुरंत बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव
X
राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। अब इस बीच दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तुरंत पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। अब इस बीच दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तुरंत पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। लेकिन 22 जनवरी को कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई थी जिसमें फैसला हुआ था कि नए अध्यक्ष का चुनाव अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद जून में होगा।

दरअसल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने और भविष्य की नीतियों को चर्चा की गई।

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के कार्यभार संभालने की अपील

इस बैठक में तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने की अपील की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग उठाई गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल की तरफ से बयान जारी कर कहा गया बै कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में संगठन को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर ताकत के साथ से काम करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...चुनावी जंग: कांग्रेस को दक्षिण से ज्यादा उम्मीदें, राहुल ने इन दो राज्यों में लगाई ताकत

राहुल ने नेतृत्व क्षमता दिखाई

तो वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ एक हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की सारी भविष्यवाणियां किसानों के मुद्दे पर जीएसटी के दायरे में आ रही हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है। इसलिए हमने उन्हें फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया।

ये भी पढ़ें...इंटरनेट बंद करने पर भड़की प्रियंका गांधी, पत्रकारों की गिरफ्तारी का किया विरोध

गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने एक बार फिर पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाला।

ये भी पढ़ें...किसानों के गुस्से से भाजपा को सियासी नुकसान, पश्चिमी यूपी में लग सकता है झटका

राहुल गांधी ने इस्तीफा देने के साथ ही साफ-साफ कहा था वो अब इस पद पर नहीं आएंगे, यहां तक कहा गया था कि उन्होंने कहा है कि अब गांधी परिवार से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा। कांग्रेस ने दिसंबर में बड़ी बैठकें की थीं और देशभर में पार्टी संगठन में बड़े बदलाव किए थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!