भाकियू निकालेगी किसान क्रांति यात्रा, 23 सितंबर से होगा आगाज

sudhanshu
Published on: 1 Sept 2018 7:25 PM IST
भाकियू निकालेगी किसान क्रांति यात्रा, 23 सितंबर से होगा आगाज
X

लखनऊ: किसानों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन आगामी 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार टिकैत घाट से दिल्ली किसान घाट तक किसान क्रांति यात्रा की शुरुआत करेगी। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए शनिवार को जानकारी दी।

किसानों से किए वादे नहीं हुए पूरे

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि खेती किसानी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश की सरकार किसानों से किए गए वादे नहीं निभा पा रही है। किसानों के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसान वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार के 4 साल पूरे हो जाने के बाद भी जगह जगह खड़े हो रहे किसान के आंदोलन इस बात का प्रमाण है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार किसान खेती छोड़ रहे हैं। किसानों की आत्महत्याएं रूक नहीं रही हैं, बल्कि बढ़ रही हैं। क्योंकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य ना मिलने के कारण कर्ज का भार बढ़ रहा है। जिससे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।

फसल बीमा से किसानों को फायदा नहीं

राकेश टिकैत के मुताबिक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के हित में न होकर बीमा कंपनियों के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश के गन्ना किसानों पर लगभग 11000 करोड रुपए गन्ना सीजन बंद होने के बाद भी बकाया है। घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 14 दिन में गन्ना भुगतान की बात कही थी। लेकिन अभी भी भारतीय जनता पार्टी का यह वादा भी किसान के लिए जुमला ही साबित हुआ। जिससे किसान पूरी तरीके से आहत हैं।

23 सितंबर से 2 अक्‍टूबर निकलेगी यात्रा

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा निकाली जा रही है, जो हरिद्वार के टिकैत घाट से 23 सितंबर 2018 से 2 अक्टूबर 2018 को किसान घाट/ राज घाट पर सम्पन्न होगी। इस किसान क्रांति यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेंगे। यात्रा में सभी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य, मंडल अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष और देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में किसान शामिल होंगे। क्रांति यात्रा में महंगाई के अनुपात में फसलों के लाभकारी मूल्य को लेकर करो या मरो और आर-पार का संघर्ष किसान हितों में किया जाएगा।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!