TRENDING TAGS :
लोकसभा चुनाव: दिल्ली से इस बार फिर सिर्फ एक महिला बनी सांसद
दिल्ली से इस आमचुनाव में भी सिर्फ एक महिला उम्मीदवार ही संसद पहुंच सकी। राज्य में भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और आप की आतिशी सहित कुल 16 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं।
दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं। मौजूदा सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी नयी दिल्ली सीट से उम्मीदवार थी। वह 2014 के चुनाव में भी दिल्ली से संसद पहुंचने वाली एकमात्र महिला थी।
2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की कृष्णा तीरथ ही एकमात्र महिला उम्मीदवार थी, जो दिल्ली की किसी सीट से विजयी घोषित हुई थी।
यह भी पढ़ें....भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सरकार में नए चेहरों के नजर आने की संभावना
दिल्ली में चुनाव लड़ने वाले 164 उम्मीदवारों में केवल 16 महिलाएं थी। उनमें लेखी सहित कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी भी शामिल थी।
नयी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए लेखी ने कांग्रेस के अजय माकन को 2.56 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।
यह भी पढ़ें....World Thyroid Day 2019: थायरॉइड से बचाव के लिए फालो करें ये टिप्स
दीक्षित को दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी से उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर 3.66 लाख से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त मिली। वहीं, पूर्वी दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबले में आतिशी को तीसरा स्थान मिला। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने इस सीट पर जीत हासिल की और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली दूसरे स्थान पर रहे।
इस चुनाव में 13 अन्य महिला उम्मीदवार या तो निर्दलीय थी, या किसी अन्य छोटे दलों से थी।
(भाषा)
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!
नयी दिल्ली: दिल्ली से इस आमचुनाव में भी सिर्फ एक महिला उम्मीदवार ही संसद पहुंच सकी। राज्य में भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और आप की आतिशी सहित कुल 16 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं। हालांकि, सिर्फ लेखी ही जीत हासिल कर सकी।