TRENDING TAGS :
बसपा MLA मुख्तार अंसारी की हालत में सुधार, बीवी को मिली छुट्टी
लखनऊ : मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। बाँदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने के बाद एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोग्राफी भी की गई। फिलहाल एंजियोग्राफी में कोई ब्लॉकेज नहीं मिला है। एंजियोग्राफी के बाद मुख़्तार अंसारी को आईसीयू से निकाल कर प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।
ये भी देखें : मुख्तार अंसारी के बेटे ने जताई साजिश की आशंका, इलाज जारी
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। अंसारी का इलाज कर रहे डॉ. पीके गोयल ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत सामान्य है, और उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
मुख्तार अंसारी को क्या बीमारी थी और एंजियोग्राफ्री में क्या निकला है इस बात का जवाब देने को कोई भी तैयार नहीं है। बसपा विधायक अंसारी भाजपा विधायक की हत्या मामले में बांदा जिला जेल में बंद है। जहाँ उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
जेल अफसरों का कहना है कि इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी बीवी को भी दिल का दौरा आ गया था। जिस के बाद विधायक के साथ उनकी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था। मुख्तार अंसारी की बीवी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!