TRENDING TAGS :
शिवपाल की जन आक्रोश रैली में मुलायम सिंह यादव नहीं होंगे शामिल,11 लाख कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा
9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(प्रसपा) की जन आक्रोश रैली होनी है। इस रैली में पूरे यूपी से लगभग 11 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कानपुर: 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(प्रसपा) की जन आक्रोश रैली होनी है। इस रैली में पूरे यूपी से लगभग 11 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
शिवपाल सिंह यादव ने बड़े भाई मुलायम सिंह को आने का न्योता दिया है लेकिन वो इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। ये जानकारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य ने दी।
उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल से डेढ़ लाख कार्यकर्ता मैदान में जमा होंगे। लोगों को रैली तक लाने के लिए एक हजार छोटे वाहन और 600 बसें लगाई गई है। सबसे ख़ास बात यह है कि इस रैली में समाजवादी समेत अन्य कई दलों से विधायक,पूर्व मंत्री और सांसद अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रसपा का दामन थामेंगे।
इसके साथ ही इस महारैली में छोटे-छोटे 42 दल शामिल हो रहे है। जो शिवपाल सिंह यादव के संपर्क में थे।
शिवपाल सिंह यादव जनाक्रोश रैली कर आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी की ताकत को दिखाने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें...जन्मदिन पर मुलायम नही पहुंचे सैफई,शिवपाल यादव दिखे मायूस
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!