भाजपाईयों ने हवन—पूजन के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

sudhanshu
Published on: 17 Sept 2018 7:55 PM IST
भाजपाईयों ने हवन—पूजन के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
X

लखनऊ: पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के ‘सेवा सप्ताह’ के विशेष अभियान की सोमवार से शुरूआत हुई। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हवन-पूजन किया गया। पीएम के दीर्घायु होने की कामना के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी।

पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के विशेष अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांव और शहरो की मलिन बस्तियों में मेडिकल कैम्प लगाएंगे। अन्य सेवा के कार्य भी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जायेंगे। सोमवार को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कहीं आतिशबाजी की तो कहीं केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। कई स्थानों पर हवन-पूजन कर मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया।

पीएम की लंबी उम्र की हुई कामना

प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी दीर्घायु हो। पुरोहित समाज के लोगों ने भी हवन पूजन के बाद पीएम के स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, डा0 समीर सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, अशोक तिवारी, प्रो श्यामनन्दन सिंह, शिव कुुमार पाठक, राजकुमार जी, भानु प्रताप सिंह, अविनाश त्रिवेदी, अशोक पाण्डेय, डा ऋषि, कर्नल दयाशंकर व अतुल दीक्षित सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!